बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में दिनेश कार्तिक की एंट्री, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ करेंगे टेस्ट डेब्यू!

Updated on 03-02-2023 07:25 PM
नई दिल्ली: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच गावस्कर बॉर्डर ट्रॉफी का आगाज नागपुर में 9 फरवरी से होगा। 4 मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में इसके साथ ही दिनेश कार्तिक भी अपना टेस्ट टेब्यू करेंगे। अरे नहीं, नहीं... अगर आप सोच रहे हैं कि उन्हें टीम इंडिया में शामिल किया गया है तो यह सच नहीं है। दरअसल, धाकड़ विकेटकीपर मोर्चा जरूर संभालेगा, लेकिन मैदान पर नहीं, बल्कि यह पिच कॉमेंट्री बॉक्स की होगी।


दिनेश कार्तिक इससे पहले वनडे, टेस्ट और टी-20 में कॉमेंट्री कर चुके हैं, लेकिन पहली बार वह भारत में टेस्ट कॉमेंट्री करेंगे। इससे पहले उन्होंने ट्वीट करते हुए अपना उत्साह जाहिर किया है। उन्होंने ट्वीट किया- ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत में अपना टेस्ट डेब्यू किया था। एक बार फिर यह होने वाला है। बता दें कि उन्होंने नवंबर 2004 में वानखेड़े टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ डेब्यू किया था।
    उनके ट्वीट पर आकाश चोपड़ा सहित कई पूर्व क्रिकेटरों ने रिएक्ट किया है। फैंस ने भी उन्हें बधाई दी है। डीके ने अपनी पहली पारी में 10 रनों की पारी खेली थी। दूसरी पारी में भी उनका बल्ला कमाल नहीं कर सका था। वह 4 रन ही बना पाए थे। करियर की बात करें तो डीके ने 26 टेस्ट में 25 की औसत से 1025 रन बनाए, जबकि एक शतक और 7 अर्धशतक शामिल है। इस दौरान एमएस धोनी की टीम इंडिया में एंट्री हुई तो दिनेश कार्तिक और उन्हीं के समय के पार्थिव पटेल का क्रिकेट करियर थम सा गया।

    कार्तिक ने आखिरी टी-20 इंटरनेशनल एडिलेड ओवल में बांग्लादेश के खिलाफ खेला था। उसके बाद से वह टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं, जबकि आईपीएल के दम पर उन्होंने वापसी की थी। आखिरी वनडे 2019 में खेला था और फिलहाल उनकी टीम इंडिया में एंट्री होती नहीं दिख रही है तो वह कॉमेंट्री में एक बार फिर हाथ आजमाते नजर आएंगे।
    Shubman gill IND vs NZ: 'बेरहम-बेदर्द' शुभमन गिल... फर्ग्युसन और इस बॉलर का करियर एक झटके में किया तबाह


    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     07 August 2026
    नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
     07 August 2026
    नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस की सांसें उस वक्त थम गईं…
     07 August 2026
    नई दिल्ली: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की दौड़ में अपनी उम्मीदें जीवित रखने के इरादे से भारतीय क्रिकेट टीम 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट…
     07 August 2026
    नई दिल्ली: कोलंबो में अभ्यास सत्र के दौरान दो बार चोटिल हुए भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल की स्थिति को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( बीसीसीआई ) का आधिकारिक…
     07 August 2026
    नई दिल्ली: साउथ अमेरिकन मेन्स टी20 इंटरनेशनल चैंपियनशिप के पहले मुकाबले में ब्राजील ने पेरू को एकतरफा अंदाज में 6 विकेट से शिकस्त देकर टूर्नामेंट में धमाकेदार शुरुआत की है।…
     07 August 2026
    नई दिल्ली: ग्लासगो में संपन्न हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के खत्म होते ही एक नया विवाद खड़ा हो गया है। प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद पाकिस्तान और युगांडा के कई…
     05 August 2026
    नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
     05 August 2026
    नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
     05 August 2026
    लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
    Advt.