सौंपी गई जिम्मेदारियों का निर्वहन बेहतर तरीके से करें : मंत्री डॉ. मिश्रा

Updated on 01-11-2021 06:00 PM

भोपाल   गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने 3 दिवसीय दतिया महोत्सव के आयोजन की तैयारियों की समीक्षा रविवार को दतिया में की। उन्होंने महोत्सव के लिये गठित विभिन्न समितियों के पदाधिकारियों का आव्हान किया कि सौंपी गई जिम्मेदारियों का निर्वहन बेहतर तरीके से हो। आयोजन भव्य और गरिमामय हो, जो लंबे समय तक स्मृतियों में बना रहे तथा आगामी कार्यक्रमों के लिये मील का पत्थर साबित हो।

मंत्री डॉ. मिश्रा ने कहा है कि आयोजन की भव्यता के साथ ही अतिथियों के स्वागत-सत्कार में कोई भी कमी रहने पाए। उन्होंने बताया कि 5 नवंबर को राष्ट्रीय स्तर का कवि सम्मेलन आयोजित होगा, जिसमें कुमार विश्वास जैसे प्रतिष्ठित कवि सहभागिता करेंगे। 6 नवंबर को पार्श्व गायक जुबिन नौटियाल प्रस्तुतियाँ देंगे। 7 नवंबर को ख्यातनाम पार्श्व गायक सुदेश भोंसले संगीतमय प्रस्तुतियाँ देंगे।

बैठक में आयोजन समिति के अध्यक्ष आफाक खान ने महोत्सव के आयोजन संबंधी सम्पूर्ण रूपरेखा पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि महोत्सव के तीनों ही दिन क्षेत्रीय कलाकारों को सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर पूर्व विधायक डॉ. आशाराम अहिरवार, पूर्व विधायक प्रदीप अग्रवाल के साथ अन्य स्थानीय जन-प्रतिनिधि समिति सदस्य उपस्थित थे।

- डॉ. मिश्रा माँझी समाज के समारोह में हुए शामिल

गृह मंत्री डॉ. मिश्रा ने रविवार को दतिया में माँझी समाज के समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी संस्कृति प्राचीन और महानतम है, हमें इस संरक्षित रखना है। संस्कृति को सहेजने के साथ ही बच्चों को बेहतर तरीके से शिक्षित भी करना है, जिससे वे अपने समाज, क्षेत्र, प्रदेश और देश का नाम रोशन कर सकें। कार्यक्रम में धमेन्द्र माँझी, सुरेश माँझी, गिन्नी राजा परमार, प्रशांत ढेंगुला, मोहन पाठक और माँझी समाज के लोग भारी संख्या में उपस्थित थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.