सिरगिट्टी क्षेत्र के पार्षद रवि साहू के कार्यों की चर्चा चारों ओर

Updated on 05-09-2021 11:46 PM
बिलासपुर । आम जनता को अपने क्षेत्र के जनप्रतिनिधि से सदैव शिकायत रहती है कि वह चुनाव के पूर्व किए गए लोकलुभावन वादा कर चुनाव तो जीत कर गद्दी पर बैठ जाते हैं,लेकिन क्षेत्र में विकास के लिए आम जनता से किए गए वादों को भूल जाते हैं, देखा जा रहा हैं कि लेकिन बिलासपुर नगर निगम में एक ऐसा जनप्रतिनिधि है जो चुनाव के पूर्व जनता से अपने द्वारा किए गए वादों को पूरा करने के लिए इन दिनों क्षेत्र में जमीनी स्तर पर लगातार सक्रिय है।
जी हां हम बात कर रहे हैं कांग्रेस के जनप्रतिनिधि एवं वार्ड क्रमांक 11 के पार्षद रवि साहू की,जिन्होंने पूर्व नगर पंचायत सिरगिट्टी की अध्यक्ष व क्षेत्र नगर निगम में शामिल होने के पश्चात भारतीय जनता पार्टी से वार्ड क्रमांक 11 की पार्षद प्रत्याशी रही केसरी इंगोले को भारी मतों से हराया था और अपने वार्ड में कांग्रेस कि जीत का परचम लहराया था, पार्षद का चुनाव जीतने के बाद से ही रवि साहू अपने वार्ड में क्षेत्र के विकास को लेकर लगातार सक्रियता बनाए हुए हैं,विकास के इसी तारतम्य में पार्षद रवि साहू ने अपने वार्ड संत कबीर दास नगर को स्मार्ट सिटी का स्मार्ट बनाने की दिशा में कार्य कर रहे हैं बताया जाता है कि उन्होंने अपने प्रयास से वार्ड क्रमांक 11 पर लगभग 50 सीसीटीवी कैमरे लगवाए हैं।
बिलासपुर नगर निगम का संभवत यह पहला बार्ड है जहाँ 50 सीसीटीवी कैमरे लगे है,बन्नाक चौक से लेकर तारबहार फाटक मुख्य मार्ग व बिजली आफिस से लेकर नया पारा संतोषी मंदिर चौक तक पूरा वार्ड अब सीसीटीवी कैमरे की नजर में है,पार्षद रवि साहू ने बताया कि सीसीटीवी कैमरा लगवाने में लगभग पांच लाख रुपये खर्च हुआ है जो उन्होंने अपने निजी खर्चे से लगवाया गया है,कैमरे की मदद से अब पूरे वार्ड की निगरानी कैमरे में रहेगी,कोई भी अराजक व्यक्ति इसके नजर से बच नही पायेगा,इससे पुलिस को भी काफी सहायता मिलेगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
कोरबा। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री, कोरबा जिला प्रभारी मंत्री एवं नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री  अरुण साव ने आज सुनालिया नहर मार्ग स्थित बहुप्रतीक्षित मल्टीलेवल पार्किंग का लोकार्पण तथा डॉ. श्यामा…
 24 July 2026
कोरबा। कोरबा प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह गुरुवार को पंडित जवाहरलाल नेहरू सभागार, रामपुर (कोरबा) में गरिमामय वातावरण में आयोजित हुआ। समारोह में छत्तीसगढ़ शासन के…
 24 July 2026
राजनांदगांव। शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय राजनांदगांव के मेडिसिन विभाग द्वारा मेडिकल कॉलेज भवन के सेमीनार हॉल में एचआईवी एड्स- जागरूकता, अधिकार और सुरक्षा विषय पर एक दिवसीय सेमीनार का आयोजन किया…
 24 July 2026
राजनांदगांव। कलेक्टर  जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ छात्र सुरक्षा बीमा योजना अंतर्गत डोंगरगढ़ विकासखंड के शासकीय प्राथमिक शाला गांधीनगर में अध्ययनरत दो छात्रों की दुर्घटना में मृत्यु होने पर परिजनों…
 24 July 2026
दुर्ग,  राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA), नई दिल्ली द्वारा जारी "Community Mediation Towards a Litigation-Free Rural India" स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (SOP), 2026 के प्रभावी क्रियान्वयन के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में न्यायालयीन…
 24 July 2026
बालोद, मुख्य सचिव  विकासशील की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन में राज्य के सभी जिलों के कलेक्टरों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित बैठक में हर घर नल…
 24 July 2026
दुर्ग।  कलेक्टर  अभिजीत सिंह के मार्गदर्शन में विधि से संघर्षरत बच्चों के बेहतर पुनर्वास एवं संरक्षण के लिए संयुक्त कार्ययोजना तैयार करने हेतु जिला स्तरीय अभिसरण की बैठक आज पीडब्ल्यूडी सभागार…
 24 July 2026
रायपुर। राजधानी रायपुर के खम्हारडीह थाना परिसर के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का अनिश्चितकालीन धरना जारी है। भाजपा के प्रदर्शन के दौरान हुए पथराव मामले में कांग्रेस के 12 कार्यकर्ताओं के…
 24 July 2026
रायपुर, प्रदेश के आदिवासी अंचलों के बच्चों और किशोर-किशोरियों के स्वास्थ्य, शिक्षा, पोषण और सुरक्षित भविष्य के लिए समुदाय, संस्कृति और व्यवहार विज्ञान पर आधारित योजनाएं तैयार की जाएंगी। छत्तीसगढ़ शासन…
Advt.