मिनी ड्रेस में दिशा परमार ने कहर बरपाया

Updated on 11-03-2022 06:08 PM

अभिनेत्री दिशा परमार ने अपने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरों को शेयर किया है, जिसमें वह ग्रीन कलर की मिनी ड्रेस पहने हुए दिख रही हैं। हसीना की ये तस्वीरें इसलिए भी खास थी क्योंकि इन्हें उनके पति राहुल वैद्य ने क्लिक किया था। दिशा बेहद ही सिंपल स्टाइल से अपने लुक में वो एक्स-फेक्टर ऐड कर लेती हैं, जो उन्हें बार-बार देखने को मजबूर कर देता है। इस लुक के साथ भी उन्होंने कुछ ऐसा ही किया था।

इस फ्रॉक स्टाइल मिनी ड्रेस में दिशा कई पोज देती दिख रही थीं, जिस पर लाइट पिंक कलर के फ्लोरल प्रिंट्स बने नजर रहे थे। राउंड नेकलाइन वाली इस आउटफिट में फ्लीट्स के साथ रफल डिटेलिंग दी गई थी, जो उनकी ड्रेस को स्टाइलिश बना रही थी। बस्ट पोर्शन के नीचे डाली गई माइक्रो प्लीट्स उनके बॉडी को परफेक्टली शेप दे रहा था। वहीं ऊपर से नीचे तक, ड्रेस में वर्टिकल प्लीट्स उनके कम्फर्ट को साफ दिखा रही थी।

दिशा ने अपने लिए एक ऐसी ड्रेस चुनी थी, जो पहनने में बहुत ही कम्फर्टेबल थी। गर्मियों के लिए आप इस तरह के आउटफिट को बिना सोचे पहन सकते हैं, क्योंकि यह सिर्फ आपको आराम देती हैं बल्कि स्टाइलिश दिखाने का काम भी करती हैं। यही कारण है कि हसीना अपने टोन्ड लेग्स फ्लॉन्ट करते हुए एक से बढ़कर एक पोज दे रही थी। लुक को कम्पलीट करते हुए दिशा ने क्रॉप ब्लू डेनिम जैकेट पहनी थी, जो मिनी ड्रेस के साथ एकदम परफेक्ट लग रही थी। वहीं इस फज-फ्री लुक में स्टाइल बढ़ाने के लिए दिशा ने ज्यादा मेहनत नहीं की थी। कानों में हूप ईयररिंग्स पहने थे, जो ड्रेस के साथ एकदम मैच कर रहे थे। वहीं मेकअप के लिए पिंक लिप्स, लाइट फाउंडेशन, कोहल्ड आईज, रोजी चीक्स के साथ बालों को सेंटर पार्टेड करते हुए स्लीक बन में स्टाइल किया था। आप किसी भी लंच डेट के लिए दिशा के इस लुक को कैरी कर सकती हैं।

बता दें कि एक्ट्रेस दिशा परमार फैशन और स्टाइल इतना कमाल का है कि हर कोई देखता रह जाता है। हसीना अपने कपड़ों में ज्यादा तामझाम नहीं करती है, लेकिन सिंपल स्टाइल में खुद को एक्सपेरिमेंट्स से दिल जीत लेती है। ऐसा नहीं है कि दिशा हमेशा ट्रेडिशनल अवतार में ही स्पॉट की जाती हैं, बल्कि बोल्ड बेब बन भी ग्रेस को बरकरार रखती है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.