दिशा पाटनी ने तेलुगु फिल्म 'लोफर' से की थी करियर की शुरुआत

Updated on 12-06-2022 09:29 PM

अपने डांस मूव्स के लिए मशहूर बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा दिशा पाटनी को लेकर यंगर्स में एक खासा क्रश देखा जाता है। 13 जून,1992 को जन्मी दिशा पाटनी के पिता जगदीश सिंह पाटनी एक पुलिस अधिकारी हैं जबकि उनकी मां एक हेल्थ इंस्पेक्टर हैं। लेकिन दिशा ने अपने माता-पिता से अलग अभिनय को अपना करियर चुना और बहुत कम समय में एक खास मुकाम हासिल किया। दिशा ने अपनी करियर की शुरुआत साल 2015 में आई तेलुगु फिल्म 'लोफर' से की थी। इस फिल्म में वो वरुण तेज के अपोजिट नजर आई थीं। इसके बाद उन्होंने फिल्म 'एमएस धोनी - द अनटोल्ड स्टोरी' से बॉलीवुड में एंट्री की थी। ये फिल्म पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान एमएस धोनी की बायोपिक थी। इसमें दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने धोनी का किरदार निभाया था। वहीं दिशा ने धोनी की प्रेमिका का किरदार निभाया था। दिशा फिल्म में कुछ ही समय के लिए ही नजर आईं थीं, लेकिन अपनी मुस्कान से उन्होंने हर किसी का दिल जीत लिया था।

इस फिल्म के बाद दिशा को कई फिल्मों और विज्ञापनों के ऑफर मिलने लगे। दिशा ने अपने अब तक के करियर में ‘बागी 2’, ‘भारत’, ‘मलंग’, ‘बागी 3’ और ‘राधे’ जैसी फिल्में की हैं। निजी जिंदगी की बात करें तो दिशा का नाम टाइगर श्रॉफ के साथ जुड़ता रहा है। दोनों अक्सर एक -दूसरे के साथ टाइम बिताते हुए देखा गया है। हालांकि दोनों में से किसी ने भी कभी भी खुलकर इसपर कुछ नहीं कहा। दिशा पाटनी अभिनय,फिटनेस और अपने डांस मूव्स के साथ -साथ एक फिटनेस फ्रीक भी मानी जाती हैं और आए दिन उनके वीडियो सामने आते हैं जिसमें वो धमाकेदार स्टंट करतीं नजर आ जाती हैं। इसके अलावा उन्होंने अपना यूट्यूब चैनल भी शुरू किया है जिसे फैंस काफी पसंद करते हैं।दिशा सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती है और उनके फैन फ्लोइंग की संख्या लाखों में हैं। वर्कफ़्रंट की बात करे तो दिशा पाटनी जल्द ही फिल्म 'एक विलेन रिटर्न' और 'योद्धा' में अभिनय करती नजर आएंगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.