विराट कोहली से तकरार, रोहित शर्मा से प्यार... गौतम गंभीर दुश्मनों के दुश्मन और यारों के यार

Updated on 16-05-2023 08:00 PM
लखनऊ: गौतम गंभीर शांत दिखने वाला वह समंदर है, जिसकी लहरें दूर से तो सुखद अहसास देती हैं, लेकिन अपने पूरे उफान पर त्राहिमाम भी मचा सकती हैं। अपने नाम के अनुरूप गौतम अक्सर गंभीर दिखते हैं। यदा-कदा ही हंसते हैं। मुस्कुराने में भी कंजूसी दिखाते हैं, लेकिन यह उनका स्वभाव है। इसे घमंड बता देना ठीक नहीं। आईपीएल में वह लखनऊ सुपरजायंट्स के मेंटॉर हैं। समझ लीजिए वही कर्ता-धर्ता है। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ एक मुकाबले के दौरान उनकी भिड़ंत भारतीय क्रिकेट के सुपरस्टार और अपने जूनियर विराट कोहली से हो गई। दोनों के बीच जमकर तू-तू, मैं-मैं हुई। बात आई गई हो गई।

गुस्सैल स्वभाव के माने जाने वाले गौतम गंभीर का अब एक और रूप सामने आया है, जिसमें वह टीम इंडिया के मौजूदा कप्तान और धाकड़ ओपनर रोहित शर्मा पर अपना प्यार बरसाते नजर आ रहे हैं। लखनऊ सुपरजायंट्स के ट्विटर हैंडल से यह वीडियो शेयर किया गया है। कैप्शन में लिखा है, 'वेलकट टू लखनऊ रोहित'। यह मुलाकात लखनऊ के एकाना अटल बिहारी वाजपेयी स्टेडियम में हुई, जहां आज शाम LSG और मुंबई इंडियंस की टक्कर होनी है।

वैसे भी गौतम गंभीर को यारों का यार माना जाता है। 2007 और 2011 वर्ल्ड कप विनिंग टीम के मेंबर रहे गंभीर की बेहद कम लोगों से बनती है, लेकिन जिनसे भी बनती है उनसे पक्की दोस्ती निभाते हैं। महेंद्र सिंह धोनी के साथ उनके मतभेद जगजाहिर हैं, लेकिन युवराज सिंह, हरभजन सिंह, जहीर खान सरीखे पुराने टीममेट्स आज भी उनके जिगरी है। विराट कोहली दिल्ली के ही उनके जूनियर प्लेयर हैं तो रोहित शर्मा भी गौतम गंभीर को एक बड़े भाई की तरह मानते हैं। हालांकि रोहित शर्मा और विराट कोहली के बीच टकराव भी किसी से छिपा नहीं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
 07 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस की सांसें उस वक्त थम गईं…
 07 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की दौड़ में अपनी उम्मीदें जीवित रखने के इरादे से भारतीय क्रिकेट टीम 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट…
 07 August 2026
नई दिल्ली: कोलंबो में अभ्यास सत्र के दौरान दो बार चोटिल हुए भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल की स्थिति को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( बीसीसीआई ) का आधिकारिक…
 07 August 2026
नई दिल्ली: साउथ अमेरिकन मेन्स टी20 इंटरनेशनल चैंपियनशिप के पहले मुकाबले में ब्राजील ने पेरू को एकतरफा अंदाज में 6 विकेट से शिकस्त देकर टूर्नामेंट में धमाकेदार शुरुआत की है।…
 07 August 2026
नई दिल्ली: ग्लासगो में संपन्न हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के खत्म होते ही एक नया विवाद खड़ा हो गया है। प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद पाकिस्तान और युगांडा के कई…
 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
 05 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
 05 August 2026
लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
Advt.