नाटो की सक्रियता से बिफरे रूस ने दुनिया को दिखाई घातक यार्स मिसाइल, अमेरिका तक साध सकती है लक्ष्य

Updated on 08-07-2022 11:19 PM

मास्को यूक्रेन युद्ध जारी है और ऐसे में फिनलैंड और स्वीडन को लेकर नाटो की सक्रियता पर रूस बिफरा है। तनाव के बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने दुनिया को अपनी महाविनाशक ताकत का अहसास कराया है। रूस की सेना ने यार्स अंतरमहाद्वीपीय मिसाइल से साइबेरिया के जंगलों में युद्धाभ्यास किया है। रूस की इस मिसाइल की रेंज 12 हजार किमी है और यह अमेरिका तक तबाही मचा सकती है। पुतिन की सेना ने यह मिसाइल अभ्यास ऐसे समय पर किया है जब रूस के पूर्व राष्ट्रपति दमित्रि मेदवेदेव ने युद्धापराध में रूस को दंडित किए जाने पर मानवता के अस्तित् के खात्मे की धमकी दी है।

 रूस के रक्षा मंत्रालय ने एक बयान जारी करके कहा, 'इस अभ्यास में करीब 100 हथियार हिस्सा ले रहे हैं। रूस के रणनीतिक मिसाइल फोर्स ने यार्स रोड मोबाइल मिसाइल सिस्टम को एक जगह से दूसरी जगह तैनात किए जाने का अभ्यास किया। इस दौरान रूसी सैनिकों ने मिसाइल के साथ अपने युद्ध कौशल और जंगल के अंदर छिप जाने का अभ्यास किया।' रूसी सैनिकों को तबाही मचाने, लॉन् एरिया में खोज करने और 'दूषित इलाके' से निकलने का भी अभ्यास किया।


यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद से ही रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अपनी परमाणु सेना को अलर्ट कर दिया है। रूसी सेना लगातार नियमित अंतराल पर अभ्यास कर रही है। रूस और उसके सहयोगी देश अक्सर परमाणु धमकी भी देते रहते हैं। इस बीच मेदवेदेव ने धमकी दी है कि अंतरराष्ट्रीय आपराधिक अदालत को रूस के खिलाफ 'कानूनी रूप से अमान्' कार्रवाई करने से बचना चाहिए। उन्होंने कहा, 'सबसे बड़ी परमाणु क्षमता से लैस देश को दंडित करने का विचार अपने आप में हास्यास्पद है। यह परमाणु हथियार मानवता के अस्तित् को खतरे में डाल सकते हैं।

' मेदवेदेव ने आरोप लगाया कि अमेरिका अंतरराष्ट्रीय आपराधिक अदालत के जरिये अव्यवस्था और बर्बादी के बीज बोने का प्रयास कर रहा है। उन्होंने पश्चिमी देशों को इडियट करार दिया। पुतिन के करीबी मेदवेदेव ने कहा कि पूरा अमेरिकी इतिहास खूनी रहा है। यह अपनी राजनीति की पहचान बन गया है, फिर चाहे कोई भी सत्ता में हो। दूसरे िश्वयुद्ध के दौरान अमेरिका ने हिरोशिमा और नागासाकी को केवल इसलिए तबाह कर दिया ताकि मैनहैटन प्रॉजेक् में आए खर्च को न्यायसंगत ठहराया जा सके। अमेरिका ने दूसरे िश्वयुद्ध से लेकर अब तक 37 देशों में 2 करोड़ लोगों की हत्या की है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.