इजरायल में गोताखोर को समुद्र के नीचे मिली 900 साल पुरानी अद्भुत तलवार

Updated on 21-10-2021 11:44 PM

तेलअवीव एक से बढ़कर एक रहस्यमय पुरातात्विक वस्तुओं को अपने अंदर समेटे इजरायल में समुद्र की तलहटी से एक 900 साल पुरानी तलवार मिली है। इजरायल के प्राचीन वस्तुओं के प्राधिकरण ने बताया कि एक गोताखोर को यह तलवार देश के उत्तरी तट से मिली है।

माना जा रहा है कि यह ऐतिहासिक तलवार किसी सैनिक की है जिसने इजरायल की सरजमीं पर धर्मयुद्ध लड़ा था। प्राधिकरण ने बताया कि अटलिट के रहने वाले श्लोमी काटजिन कार्मेल तट पर गोता लगा रहे थे। इस दौरान उन्हें यह तलवार समुद्र की तलहटी में दिखाई दी। उन्होंने पूरी घटना का वीडियो भी बनाया था। काटजिन इस तलवार को लेकर प्राचीन वस्तुओं के उत्तरी जिले के ऑफिस गए। उन्होंने इस तलवार को राष्ट्रीय कोष विभाग में जमा करा दिया। बताया जा रहा है कि यह तलवार पूरी तरह से सुरक्षित अवस्था में मिली है।


इजरायली पुरातत् अधिकारियों ने बताया कि यह तलवार बहुत सुंदर है और अपने आप में दुर्लभ खोज है। उन्होंने कहा कि तलवार धर्मयुद्ध के दौरान लड़े किसी योद्धा की है। अधिकारियों ने कहा कि इस तलवार को पहले साफ किया जाएगा और इसका अध्ययन करने के बाद ही उसे प्रदर्शन के लिए रखा जाएगा।


बताया जाता है कि इस तलवार का ब्लेड करीब एक मीटर लंबा है। इस तलवार की मुठिया और हैंडल काफी खास है। यह तलवार जहां से मिली है, उसके कुछ ही दूरी पर हाइफा बंदरगाह शहर है। विशेषज्ञों के मुताबिक यह एक तरीके से समुद्र में यात्रा करने वाले लोगों के लिए एक शरणस्थली की तरह से था। समुद्र में इतने वर्षों तक रहने के कारण तलवार के ऊपर काफी चीजें जम गई हैं। इन्हें अब विशेषज्ञ साफ करेंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.