फिल्मों में विवधतापूर्ण भूमिकाएं हमेशा आकर्षित करती हैं : दिव्या दत्ता

Updated on 22-09-2021 06:19 PM

मुंबई दिव्या दत्ता हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की एक जानी मानी अभिनेत्रियों में से एक हैं। अपनी शानदार एक्टिंग की वजह से उन्होंने नेशनल ऑवार्ड से लेकर कई ऑवार्ड अपने नाम किए हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें विविधतापूर्ण भूमिकाएं करने में मजा आता है। दिव्या ने कहा हर फिल्म को कुछ सीखने का एक नया पड़ाव मानकर स्वीकार करती हैं। मुझे एक जैसी भूमिकाएं पसंद नहीं आतीं, हालांकि कई बार व्यावसायिक दवाब में उन्हें स्वीकार करना पड़ता है।


दिव्या ने कहा आज भी किसी प्रोजेक्ट के सेट पर पहला दिन या किसी फिल्म के रिलीज से पहले घबरा जाती हूं। दिव्या ने यह भी खुलासा किया है कि मैं उन डायरेक्टर्स के साथ काम नहीं करती जो सेट पर कहते हैं कुछ भी कर दो। दिव्या कहती हैं किसी भी एक्टर के लिए फिल्म रिलीज की तारीफ परीक्षा के परिणाम की तरह है। आपने किसी चीज पर मेहनत की है तो इसके परिणाम का इंतजार रहता है। हमारे मामले में हम अपनी फिल्म में भूमिकाओं पर काम करते हैं। मुझे यह कहने में कोई शर्म नहीं है कि आज भी मुझे फिल्म के रिलीज पर घबराहट होती है और मुझे इस घबराहट पर गर्व है।


दिव्या की हालिया रिलीज 'शीर कोरमा' को खूब तारीफे मिल रही है। दिव्या कहती हैं मैं ऐसे निर्देशकों के साथ काम ही नहीं करती, जो मुझे जज करते हैं। हां, मैंने पहले भी इसका अनुभव किया है जब मुझसे कहा गया था कि 'कुछ भी कर दो' तभी मैंने फैसला किया था। मैं उन लोगों के साथ काम करना पसंद करती हूं जो मुझे पहले की तुलना में अलग तरह से देखते हैं।

 दिव्या ने कहा मैं बहुत खुशकिस्मत हूं कि मैं जिन निर्देशकों को चुनती हूं या वह मुझे चुनते हैं, वे मुझसे ऐसे किरदार करने के लिए कहते हैं, जो मैंने पहले नहीं किए होते हैं। मेरे लिए 'बताओ क्या करना है' के बजाय मुझे ऐसे किरदार दिए जाते हैं जिन्हें करने में मुझे भी मजा आता है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.