दिव्या खोसला ने तलाक की खबरों पर भी कसा तंज, बॉलीवुड को कोसा- यह मगमच्छों से भरा, काम के लिए आत्मा नहीं बेचूंगी

Updated on 05-12-2025 12:57 PM
एक्ट्रेस दिव्या खोसला ने हाल ही 'रेडिट' पर AMA (Ask Me Anything) सेशन रखा, जिसमें उन्होंने फैंस के सवालों के जवाब दिए। साथ ही अपनी निजी जिंदगी से लेकर करियर के बारे में भी बात की। इस दौरान दिव्या ने पति भूषण कुमार संग तलाक की अफवाहों पर भी रिएक्ट किया। साथ ही बॉलीवुड के जहरीलेपन पर भी बात की। उन्होंने कहा कि बॉलीवुड मगरमच्छों से भरा पड़ा है, जहां उन्हें उनके बीच से रास्ता निकालना है।

एक यूजर ने दिव्या खोसला से पूछा कि वह बॉलीवुड में फैले टॉक्सिक माहौल, जहरीलेपन और दिखावे को लेकर लगातार बढ़ते दबाव के बीच खुद को मेंटली स्ट्रॉन्ग कैसे रखती हैं, तो उन्होंने हैरान करने वाला जवाब दिया।

दिव्या बोलीं- बॉलीवुड में मगरमच्छ, काम के लिए आत्मा नहीं बेचूंगी

दिव्या बोलीं, 'मुझे खुद लगता है कि बॉलीवुड एक ऐसी जगह है जहां चारों तरफ मगरमच्छ हैं, और आप उनके बीच से रास्ता बना रहे हैं। मुझे लगता है कि सबसे जरूरी चीज है अपने आप के प्रति सच्चे रहना। मैं काम पाने के लिए अपनी आत्मा कभी नहीं बेचूंगी।'

होना चाहिए अच्छे कर्मों का रिकॉर्ड

दिव्या ने आगे कहा, 'होता है तो ठीक है, नहीं होता तो भी ठीक है। और उससे भी जरूरी बात यह है कि जब आप ऊपर पहुंचें तो आपके पास अपने कर्मों का एक अच्छा रिकॉर्ड होना चाहिए।'

क्या तलाकशुदा हैं दिव्या खोसला? दिया यह जवाब

वहीं, चैट सेशन के दौरान एक यूजर ने दिव्या खोसला से साफ-साफ पूछ लिया कि क्या वह तलाकशुदा हैं? इस पर दिव्या ने मजाकिया और चिढ़ वाले अंदाज में कहा, 'नहीं, लेकिन मीडिया सचमुच यही चाहता है।' दरअसल, दिव्या खोसला और भूषण कुमार के तलाक की खबरें कुछ समय पहले तब आनी शुरू हो गई थीं, जब एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर अपने नाम से 'कुमार' सरनेम हटा दिया था। यह तक कहा गया कि दिव्या ने टी-सीरीज को भी अनफॉलो कर दिया है। तब एक इंटरव्यू में दिव्या और भूषण के स्पोक्सपर्सन ने बताया था कि उनका तलाक नहीं हो रहा है, बल्कि दिव्या ने नाम ज्योतिष के कारण बदला है।

2005 में शादी की और एक बेटा

दिव्या ने साल 2005 से टी-सीरीज के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर भूषण कुमार से शादी की थी। उनका एक बेटा है जिसका नाम रुहान है। प्रोफेशनल फ्रंट की बात करें, तो दिव्या खोसला पिछली बार थ्रिलर-कॉमेडी फिल्म 'एक चतुर नार' में नजर आई थीं। इसमें उनके साथ एक्टर नील नितिन मुकेश थे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.