Donald Trump की जीत पर आंध्र प्रदेश के गांव में मनी दीवाली, भारतीय मूल की सेकंड लेडी Usha Chilukuri Vance से है कनेक्शन

Updated on 07-11-2024 05:25 PM

वडलुरू (आंध्र प्रदेश)। अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में इतिहास रचते हुए डोनाल्ड ट्रंप ने धमाकेदार जीत दर्ज की और अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति चुने गए। ट्रंप ने बुधवार को समाप्त हुई मतगणना में 538 में से 295 इलेक्टोरल वोट हासिल किए, जबकि विपक्षी कमला हैरिस का सफर 226 इलेक्टोरल वोट पर रुक गया।


अमेरिका में राष्ट्रपति बनने के लिए 270 इलेक्टोरल वोट की दरकार होती है। स्थिति स्पष्ट होते ही अमेरिका समेत दुनियाभर में ट्रंप समर्थकों में जश्न का माहौल बन गया। भारत में आंध्र प्रदेश के वडलुरू गांव में भी जश्न मनाया गया।


कौन हैं उषा चिलुकुरी वेंस और क्या हैं भारत से नाता


  • आंध्र प्रदेश के वडलुरू गांव का संबंध उषा चिलुकुरी वेंस से है। उषा मूल रूप से इसी गांव की रहने वाली हैं, जो अभी अमेरिका के उप राष्ट्रपति चुने गए जेडी वेंस की पत्नी हैं।
  • उषा चिलुकुरी अमेरिका में उपराष्ट्रपति की पत्नी बनने वाली भारतीय मूल की पहली महिला है। अमेरिका में इसे सेकंड लेडी कहा जाता है, जबकि राष्ट्रपति की पत्नी फर्स्ट लेडी होती हैं।
  • उषा के माता-पिता काफी पहले अमेरिका में जाकर बस गए थे। उषा का जन्म सैन डिएगो में हुआ। उनके माता-पिता का पैतृक गांव आंध्र प्रदेश के पश्चिमी गोदावरी जिले में वडलुरू है।

  • डोनाल्ड ट्रंप ने की भारत की बेटी की तारीफ

    ट्रंप ने जेडी वेंस को अपना उपराष्ट्रपति चुना है। वहीं जेडी की पत्नी उषा भी कम नहीं हैं। राष्ट्रपति चुने जाने के बाद ट्रंप ने अपने भाषण में उषा की खूब तारीफ की।

    ट्रंप ने कहा था, जब कभी मैं थोड़ा बहुत अहंकारी या थोड़ा बहुत घमंडी हो जाता हूं, तो मैं खुद को याद दिलाता हूं कि उषा मुझसे कहीं ज्यादा टैलेंटेड हैं। लोग यह नहीं जानते कि वह कितनी प्रतिभाशाली हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
 05 August 2026
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
 05 August 2026
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में हो रहे प्रदर्शनों ने दुनिया का ध्यान खींचा है। पीओके में लग रहे आजादी के नारों से बौखलाए पाकिस्तानी नेता कश्मीरियों को अहसानफरामोश…
 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
Advt.