न्यूयॉर्क में दिवाली पर अब स्कूल‍ों में रहेगी छुट्टी, बच्‍चों को पढ़ाया जाएगा त्‍यौहार का इतिहास

Updated on 27-06-2023 08:05 PM
न्यूयॉर्क: न्यूयॉर्क शहर में रोशनी के त्योहार दिवाली पर स्कूलों में छुट्टी रहेगी। अधिकारियों ने यह घोषणा करते हुए इसे भारतीय समुदाय सहित शहर के निवासियों के लिए एक 'जीत' बताया। न्यूयॉर्क शहर के मेयर एरिक एडम्स ने कहा कि उन्हें गर्व है कि राज्य के सदन और राज्य के सीनेट ने न्यूयॉर्क सिटी पब्लिक स्कूल में दिवाली पर छुट्टी रखने संबंधी विधेयक को पारित कर दिया है। उन्होंने सोमवार को सिटी हॉल से की गई एक विशेष घोषणा में कहा, 'हमें विश्वास है कि गवर्नर इस विधेयक पर हस्ताक्षर कर इसे कानून का रूप देंगे।' एडम्स ने कहा कि यह एक जीत है... केवल भारतीय समुदाय के महिला व पुरुषों और दिवाली मनाने वाले सभी समुदायों की नहीं, बल्कि यह न्यूयॉर्क की जीत है।


इस साल से होगी शुरुआत
इस वर्ष से न्यूयॉर्क शहर के पब्लिक स्कूलों में दिवाली की छुट्टी रहेगी। न्यूयॉर्क की प्रतिनिधि सभा की सदस्य जेनिफर राजकुमार ने कहा कि दो दशकों से अधिक समय से, दक्षिण एशियाई और भारतीय-कैरिबियाई समुदाय ने इस पल के लिए संघर्ष किया है। जेनिफर न्यूयॉर्क राज्य की प्रतिनिधि सभा के लिए चुनी गई पहली भारतीय-अमेरिकी महिला हैं। उन्होंने कहा, 'आज, मेयर और मुझे पूरी दुनिया के सामने खड़े होकर यह कहते हुए गर्व हो रहा है कि अब से दिवाली पर न्यूयॉर्क शहर के स्कूलों में हमेशा छुट्टी रहेगी। '

जेनिफर ने कहा कि दिवाली की छुट्टी को कानून में शामिल किया जाना चाहिए। समुदाय और प्रवासी नेताओं के साथ-साथ शहर के अधिकारियों व सांसदों के बीच एडम्स ने कहा कि न्यूयॉर्क शहर लगातार बदल रहा है और दुनियाभर के समुदायों का स्वागत कर रहा है।

बताया जाएगा दिवाली का इतिहास

न्यूयॉर्क सिटी स्कूल के चांसलर डेविड बैंक्स ने कहा कि शहर में स्कूली बच्चों के लिए दिवाली की छुट्टी की घोषणा करना, 'दिवाली पर स्कूल बंद रखने से ज्यादा इस बात पर जोर देता है कि हम अपनी सोच का दायरा बढ़ा रहे हैं। हम उन्हें दिवाली और उसके इतिहास के बारे में बताने जा रहे हैं।' बैंक्स ने कहा, 'मैं उन सभी बच्चों, परिवारों और न्यूयॉर्क शहर के आसपास के समुदायों के लिए खुश हूं, जो इस त्योहार की विरासत तथा इतिहास के बारे में और अधिक जान पाएंगे।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
ढाका: भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी ने बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान से सोमवार को मुलाकात की है। बांग्लादेश का उच्चायुक्त नियुक्त होने के बाद त्रिवेदी की बांग्लादेश के प्रधानमंत्री…
 10 August 2026
तेल अवीव: सऊदी अरब, पाकिस्तान और तुर्की के बीच हुए 'मक्का समझौते' के बाद इजरायल का मानना है कि इस समझौते के बाद उसके भारत से संबंध और मजबूत होंगे।…
 10 August 2026
ढाका: बांग्लादेश में हो रहे अहम घटनाक्रम के बीच भारत के चार सुरक्षा अधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल ढाका पहुंचा है। भारतीय प्रतिनिधिमंडल बांग्लादेशी सेना की खुफिया एजेंसी डॉयरेक्टरेट जनरल ऑफ…
 10 August 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका में भारत के राजदूत विनय मोहन क्वात्रा ने प्रस्तावित FCRA संशोधन बिल 2026 को लेकर चल रही अटकलों का खंडन किया है जिसमें कहा जा रहा है कि…
 10 August 2026
काठमांडू: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह आज राजधानी काठमांडू में भारतीय राजदूत नवीन श्रीवास्तव से मुलाकात करने वाले हैं। प्रधानमंत्री बनने के बाद बालेन शाह आज पहली बार किसी देश…
 10 August 2026
काठमांडू: नेपाल में भारत के राजदूत नवीन श्रीवास्तव ने आज सिंह दरबार में प्रधानमंत्री कार्यालय और मंत्रिपरिषद के दफ्तर में प्रधानमंत्री बालेन शाह से मुलाकात की है। यह शिष्टाचार मुलाकात…
 10 August 2026
टोक्यो: भारतीय रक्षा मंत्रालय ने संसद को सौंपी एक रिपोर्ट में बताया है कि भारत यूरोपीय देशों के छठी पीढ़ी के लड़ाकू विमान प्रोग्राम में शामिल होने के लिए बातचीत…
 10 August 2026
टोरंटो: कनाडा ने 2026 के शुरुआती छह महीनों में 3,323 भारतीय नागरिकों को डिपोर्ट किया है। यह संख्या अमेरिका की तरफ से करीब सात महीनों में भारत वापस भेजे गए…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के ब्रॉड पीक हिमस्खलन की चपेट में आने से मारे गए मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुर्जा (निम्स दाई) समेत 5 अन्य पर्वतारोहियों का पार्थिव शरीर एयरलिफ्ट कर स्कार्दू ले…
Advt.