जोकोविच का दावा- ऑस्ट्रेलिया में जहर दिया गया था

Updated on 10-01-2025 03:10 PM

सर्बिया के स्टार टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने दावा किया है कि जनवरी 2022 में ऑस्ट्रेलिया में उन्हें जहर दिया गया था। उन्होंने यह दावा साल के पहले ग्रैंड स्लैम ऑस्ट्रेलियन ओपन के शुरू होने से पहले किया है। ऑस्ट्रेलियन ओपन 2025 की शुरुआत 12 जनवरी से होगी।

जोकोविच को कोविड-19 की वैक्सीन नहीं लगवाने की वजह से 2022 में ऑस्ट्रेलियन ओपन में हिस्सा लेने से रोक दिया गया था। उन्होंने ऑस्ट्रेलियन ओपन 2022 से पहले ट्रैवल डॉक्यूमेंट्स में गलत जानकारी दी थी। इसके लिए उन्हें मेलबर्न में हिरासत में लिया गया था। इसके बाद उनका वीजा रद्द कर ऑस्ट्रेलिया से वापस भेज दिया गया था। कानूनी कार्यवाही के दौरान उन्हें मेलबर्न के एक होटल में ठहराया गया था। उनका कहना है कि यहीं उन्हें जहर दिया गया था।

24 बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन जोकोविच ने GQ से बात करते हुए कहा

QuoteImage

मुझे कुछ स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं थीं और मुझे एहसास हुआ कि मेलबर्न के उस होटल में मुझे कुछ ऐसा खाना खिलाया गया था, जिसमें जहर मिला था। सर्बिया वापस आने पर मुझे कुछ बातें पता चलीं। मैंने कभी किसी को सार्वजनिक रूप से यह नहीं बताया, लेकिन पता चला कि मेरे शरीर में भारी धातु का स्तर बहुत अधिक था। मेरे शरीर में सीसा था, सीसा और पारा का स्तर बहुत अधिक था।

QuoteImage

जोकोविच के नाम 24 ग्रैंड स्लैम 

जोकोविच 24 ग्रैंड स्लैम जीतने वाले पहले खिलाड़ी हैं। जोकोविच ने 2008 में ऑस्ट्रेलियन ओपन के रूप में ही अपना पहला ग्रैंड स्लैम जीता था। उन्होंने 2023 तक इसे 10 बार जीता। जोकोविच ने 3 बार फ्रेंच ओपन और 4 बार यूएस ओपन जीता है। वह 7 बार के विंबलडन चैंपियन भी हैं।

करियर गोल्डन स्लैम जीतने वाले 5वें प्लेयर 

जोकोविच ने गोल्डन स्लैम जीतने भी जीता है। वे ऐसा करने वाले 5वें खिलाड़ी है। उनसे पहले स्पेन के राफेल नडाल, अमेरिका की सेरेना विलियम्स, अमेरिका के ही आंद्रे अगासी और जर्मनी की स्टेफी ग्राफ ही करियर गोल्डन स्लैम जीत सके हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट बोर्ड की ओर से आज यानी 28 जुलाई को श्रीलंका के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया गया है। शुभमन…
 28 July 2026
नई दिल्ली: पोलियो ने बचपन में कदम रोक दिए, घरेलू हिंसा ने जिंदगी को दर्द से भर दिया, लेकिन शर्मिला धनखड़ ने कभी हार मानना नहीं सीखा। हरियाणा के रेवाड़ी…
 28 July 2026
नई दिल्ली: शुभमन गिल की अगुवाई में भारतीय क्रिकेट टीम श्रीलंका के दौरे पर जाने वाली है। दोनों टीमों के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी, जिसका आगाज…
 28 July 2026
नई दिल्ली: 28 जुलाई को श्रीलंका के खिलाफ 2 टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी गई है। घरेलू क्रिकेट के जाने-माने नाम सारांश जैन…
 28 July 2026
ग्लास्गो: घुटने का दर्द फिर से उभरने के कारण राष्ट्रमंडल खेलों की एथलेटिक्स प्रतियोगिता में पुरुषों की ऊंची कूद स्पर्धा में अपने पहले प्रयास के बाद ही हटने वाले तेजस्विन…
 27 July 2026
ग्लासगो: खेल का मैदान चाहे कोई भी हो, भारतीय खिलाड़ियों को पाकिस्तान के सामने जीत दर्ज कर एक अलग सुकून मिलता है। अबकी बार ये मौका मुक्केबाज जादूमणि सिंह के…
 27 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम का जिम्बाब्वे दौरा खत्म हो चुका है। श्रेयस अय्यर की अगुवाई में युवा टीम इंडिया ने मेजबानों को 3-0 से मात दी। इस सीरीज में…
 27 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टी20 टीम की कप्तानी गंवाने और टीम से बाहर होने का झटका झेल चुके स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने हार नहीं मानी है। टीम इंडिया में दोबारा…
 27 July 2026
WWE के इतिहास में कई दिग्गज सुपरस्टार आए, लेकिन जॉन सीना ने जो पहचान बनाई, वह बहुत कम रेसलर्स को नसीब हुई। करीब 2 दशकों तक उन्होंने अपने दमदार मुकाबलों…
Advt.