अमेरिकी ओपन से भी बाहर हो सकते हैं जोकोविच

Updated on 24-07-2022 10:24 PM

न्यूयॉर्क सर्बिया के टेनिस स्टार नोवाक जोकोविच को अमरीका ओपन से भी बाहर रहना पड़ सकता है। विश्व के नंबर एक पुरुष टेनिस खिलाड़ी जोकोविच ने अब तक भी कोरोना टीकाकरण नहीं कराया है। वहीं अमेरिकी नियमों के अनुसार, देश में प्रवेश के लिये कोरोना वायरस की वैक्सीन लगवाना जरूरी है। टीकाकरण नहीं होने के कारण ही जोकोविच को ऑस्ट्रेलियाई ओपन में भी प्रवेश नहीं मिला था।


जोकोविच के अमेरिकी ओपन में खेलने पर संदेह इसलिए है क्योंकि अब यूएस ओपन के आयोजकों ने कहा है कि वह अमरीकी सरकार के कोविड-19 वैक्सीन नियमों का सम्मान करते हैं। यूएस ओपन ने अपने एक बयान में कहा, ‘आईटीएफ ग्रैंड स्लैम नियम पुस्तिका के अनुसार, सभी पात्र खिलाड़ी इवेंट के पहले सोमवार से 42 दिन पहले रैंकिंग के आधार पर स्वचालित रूप से पुरुष और महिला एकल के मुख्य ड्रा क्षेत्रों में प्रवेश कर जाते हैं।


अमेरिकी ओपन में खिलाड़ियों के लिए टीकाकरण जरुरी नहीं है पर आयोजन गैर-अमेरिकी नागरिकों के लिए देश में यात्रा के संबंध में अमरीकी सरकार के नियमों का सम्मान करेगा।' यूनाइटेड स्टेट्स टेनिस एसोसिएशन (यूएसटीए) ने पुरुष और महिला एकल प्रवेश सूची जारी की है। जोकोविच का नाम प्रवेश सूची में है पर उन्हें खेलने की अनुमति दिये जाना अभी तय नहीं है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
 07 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस की सांसें उस वक्त थम गईं…
 07 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की दौड़ में अपनी उम्मीदें जीवित रखने के इरादे से भारतीय क्रिकेट टीम 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट…
 07 August 2026
नई दिल्ली: कोलंबो में अभ्यास सत्र के दौरान दो बार चोटिल हुए भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल की स्थिति को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( बीसीसीआई ) का आधिकारिक…
 07 August 2026
नई दिल्ली: साउथ अमेरिकन मेन्स टी20 इंटरनेशनल चैंपियनशिप के पहले मुकाबले में ब्राजील ने पेरू को एकतरफा अंदाज में 6 विकेट से शिकस्त देकर टूर्नामेंट में धमाकेदार शुरुआत की है।…
 07 August 2026
नई दिल्ली: ग्लासगो में संपन्न हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के खत्म होते ही एक नया विवाद खड़ा हो गया है। प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद पाकिस्तान और युगांडा के कई…
 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
 05 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
 05 August 2026
लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
Advt.