स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल की मौजूदगी में डीएमएफ बैठक सम्पन्न, स्वास्थ्य, शिक्षा और पेयजल को मिली बड़ी सौगात

Updated on 13-06-2026 11:57 AM

एमसीबी। जिला खनिज संस्थान न्यास (डीएमएफ) की शासी परिषद की महत्वपूर्ण बैठक आज संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में कलेक्टर संतन देवी जांगड़े की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में छत्तीसगढ़ शासन के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा जिले के प्रभारी मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, चिरमिरी महापौर रामनरेश राय, नगर पालिका परिषद मनेंद्रगढ़ की अध्यक्ष प्रतिमा यादव सहित जनप्रतिनिधियों एवं जिला अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में जिले के विकास को नई गति देने के लिए कुल 2797.17 लाख रुपये की लागत के विभिन्न जनकल्याणकारी एवं आधारभूत संरचना विकास कार्यों को स्वीकृति प्रदान की गई।

बैठक में बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2023-24 से 2026-27 तक डीएमएफ मद से जिले को कुल 8189.71 लाख रुपये प्राप्त हुए हैं, जिनमें से 6950.42 लाख रुपये का व्यय कर शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, सड़क, सामुदायिक भवन सहित विभिन्न विकास कार्यों को धरातल पर उतारा गया है। वर्ष 2024-25 एवं 2025-26 में कुल 425 विकास कार्य स्वीकृत हुए, जिनमें 189 कार्य पूर्ण हो चुके हैं तथा 236 कार्य प्रगतिरत हैं।

नोडल अधिकारी एवं अपर कलेक्टर नम्रता डोंगरे ने विभागवार प्रस्तावों की जानकारी देते हुए बताया कि स्वास्थ्य विभाग के लिए 220 बिस्तरीय सिविल अस्पताल मनेंद्रगढ़ में जिला टीकाकरण स्टोर स्थापना हेतु आवश्यक उपकरण, मुक्तांजलि वाहन, टीएमटी मशीन, होल्टर मशीन, 24 घंटे एबीपीएम मशीन, मेडिकल कॉलेज के शिक्षकों के विशेष वेतन तथा विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सकों एवं तकनीकी मानव संसाधनों की सेवाओं के विस्तार को स्वीकृति दी गई।

सीजीएमएससी के माध्यम से सम्पवेल निर्माण, मेडिकल कॉलेज छात्रावासों की मरम्मत, केल्हारी एवं आमाखेरवा में पोस्टमार्टम कक्ष निर्माण, स्वास्थ्य केंद्रों एवं विद्यालयों की मरम्मत तथा योग भवन निर्माण कार्यों को भी स्वीकृति मिली। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने केल्हारी में पोस्टमार्टम कक्ष निर्माण हेतु अतिरिक्त 10 लाख रुपये स्वीकृत करने के निर्देश दिए।

नगर निगम चिरमिरी क्षेत्र में आवास निर्माण, स्काई लिफ्ट, छात्र-छात्राओं के बस परिवहन, जल प्रदाय, बाजार शेड, पार्किंग शेड, टिकट काउंटर, फुटबॉल मैदान शेड तथा प्रकाश व्यवस्था से जुड़े विभिन्न कार्यों को स्वीकृति प्रदान की गई। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने एसईसीएल को संबंधित क्षेत्रों में साफ-सफाई एवं फिलिंग कार्य प्राथमिकता से कराने के निर्देश दिए।

नगर पालिका परिषद मनेंद्रगढ़, नई लेदरी और झगराखाण्ड क्षेत्र में फिल्टर प्लांट नवीनीकरण, एलईडी एवं सोलर लाइट, फ्लड लाइट, मिनी टिपर, जल प्रदाय एवं प्रकाश व्यवस्था संबंधी कार्यों को स्वीकृति दी गई। स्वास्थ्य मंत्री ने सीएमएचओ को सभी नगरीय निकायों के पेयजल की प्रत्येक माह गुणवत्ता जांच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए तथा अतिरिक्त 10 सोलर लाइट उपलब्ध कराने की घोषणा की।

पुलिस विभाग को पूरे जिले में रोड सेफ्टी कार्यों के लिए राशि स्वीकृत की गई। स्वास्थ्य मंत्री ने निर्देश दिए कि ब्लैक स्पॉट चिन्हित कर वहां साइन बोर्ड, स्पीड ब्रेकर एवं जेब्रा क्रॉसिंग जैसे सुरक्षा कार्य पुलिस अधीक्षक की निगरानी में कराए जाएं तथा इसके लिए निर्माण एजेंसी भी निर्धारित की जाए।

जिला पंचायत के माध्यम से स्व-सहायता समूहों एवं लखपति दीदियों के लिए पैकेजिंग यूनिट, मिलेट प्रोसेसिंग यूनिट, मोरिंगा प्रोसेसिंग यूनिट, मल्टी लेयर फार्मिंग, ऑयल सीड प्रोसेसिंग यूनिट, सेनेटरी पैड निर्माण इकाई, चेकडैम, सामुदायिक कुएं, दोना-पत्तल यूनिट, पर्यटन विकास एवं जलस्रोत संरक्षण संबंधी अनेक कार्यों को स्वीकृति दी गई।

स्वास्थ्य मंत्री ने आंगनबाड़ी, स्कूलों एवं अस्पतालों में दिए जाने वाले भोजन में मोरिंगा के उपयोग को बढ़ावा देने के निर्देश दिए। उन्होंने महाई और चिरमिरी में भी मोरिंगा प्रोसेसिंग यूनिट स्थापित करने, पर्यटन स्थलों तथा छात्रावासों में सेनेटरी पैड उपलब्ध कराने और भौता क्षेत्र में दोना-पत्तल यूनिट स्थापित करने के निर्देश दिए।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 15 June 2026
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के कोटमीकला गांव में लगने वाले साप्ताहिक बाजार के अस्तित्व पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। ग्रामीणों ने बाजार की जमीन पर अवैध कब्जे और राजस्व रिकॉर्ड…
 15 June 2026
रायपुर, रायपुर पुलिस ने बीएसयूपी कॉलोनी में व्यापक सर्च ऑपरेशन चलाते हुए बड़ी कार्रवाई की। सरस्वती नगर, आमानाका और न्यू राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में फैली कॉलोनी में करीब 100 पुलिस…
 15 June 2026
कोंडागांव, राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर स्थित केशकाल घाट में सोमवार को एक बड़ा हादसा टल गया। जगदलपुर से ओडिशा के झारसुगुड़ा जा रहा ऑक्सीजन से भरा टैंकर ब्रेक फेल होने के कारण…
 15 June 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग (CCPL) सीजन-3 का खिताब बिलासपुर बुल्स ने अपने नाम कर लिया। रविवार को शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में…
 15 June 2026
बिलासपुर, छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में 87 साल की बुजुर्ग महिला ने इच्छा मृत्यु मांगी है। आरोप है कि भाजपा समर्थित पंच ने केवाईसी, धान-पंजीयन और बीमा के बहाने 90 लाख रुपए…
 15 June 2026
बलौदाबाजार, छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की महिला मैनेजर का रिश्वत लेते वीडियो वायरल हुआ है। निपनिया गांव की महिला के मुताबिक वह अपने मृत पति के…
 15 June 2026
रायपुर। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा सार्वजनिक वितरण प्रणाली के माध्यम से प्रदेश के जरूरतमंद नागरिकों को खाद्य सुरक्षा उपलब्ध कराने तथा किसानों को समर्थन मूल्य सुनिश्चित…
 15 June 2026
रायपुर। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल से शनिवार को रायपुर स्थित उनके शासकीय निवास पर छत्तीसगढ़ सिंधी अकादमी की नवनियुक्त अध्यक्ष श्रीमती सुषमा जेठानी ने सौजन्य भेंट की। इस…
 15 June 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले की महिला खिलाड़ियों (शारदा और पूजा) ने पहले 'खेलो इंडिया नेशनल ट्राइबल गेम्स' के महिला फुटबॉल टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक (गोल्ड)…
Advt.