भारत के लिए करो या मरो का मैच, न्यूजीलैंड के खिलाफ वापसी के लिए क्या करेंगे हार्दिक पंड्या?

Updated on 29-01-2023 07:01 PM
लखनऊ: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला मैच गंवाने वाली भारतीय टीम (IND vs NZ) को तीन मैचों की टी20 सीरीज में बने रहने के लिए रविवार को लखनऊ में होने वाले दूसरे मैच में हर हाल में जीतना होगा। भारत के लिए शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों की नाकामी और मुख्य गेंदबाजों के लचर प्रदर्शन हार की बड़ी वजह थी। हार्दिक पंड्या की अगुवाई वाली टीम रांची में पहले मैच में न्यूजीलैंड के स्पिन जाल में फंस गई थी और उसे 21 रन से हार का सामना करना पड़ा था।

अर्शदीप-उमरान रहे महंगे

इस मैच में भारतीय तेज गेंदबाजों की कमजोरी भी सामने आई क्योंकि तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह और उमरान मलिक ने रन लुटाकर टीम को दबाव में डाला। मलिक ने जहां अपने एक ओवर में 16 रन दिए उन्हें अर्शदीप ने पारी के अंतिम ओवर में 27 रन लुटाए। अर्शदीप का आखिरी ओवर आखिर में मैच का टर्निंग प्वाइंट साबित हुआ। भारत की बल्लेबाजी में शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसके चोटी के तीन बल्लेबाज केवल 15 रन जोड़ पाए। भारत यदि हार का अंतर कम कर पाया तो उसका श्रेय ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर को जाता है जिन्होंने अर्धशतकीय पारी खेली। वाशिंगटन ने बाद में स्वीकार किया कि 150 का स्कोर बराबरी का होता।

कप्तान पंड्या इसके बावजूद तेज गेंदबाज मुकेश कुमार को पदार्पण का मौका देंगे इसकी संभावना कम लगती है। वह संभवत: अर्शदीप को वापसी का मौका दे सकते हैं। शुभमन गिल वनडे में बेहतरीन फॉर्म में थे लेकिन टी20 में वह इसे बरकरार नहीं रख पाए। उन्होंने अब तक केवल चार टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच खेले हैं और उन्हें आगे मौका दिया जाना तय है लेकिन टीम के लिए सबसे बड़ी चिंता ईशान किशन और दीपक हुड्डा की फॉर्म है।

नहीं चल रहा ईशान का बल्ला

किशन ने पिछले साल दिसंबर में बांग्लादेश के खिलाफ वनडे में दोहरा शतक जड़ा था लेकिन इसके बाद वह इस फॉर्म को बरकरार नहीं रख पाए। सलामी बल्लेबाज के रूप में उतर रहे इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने उसके बाद 37, 2, 1, 5, नाबाद 8, 17 और 4 रन की पारियां खेली हैं। अगर टी20 अंतरराष्ट्रीय की ही बात करें तो इस प्रारूप में उन्होंने अपना आखिरी अर्धशतक 14 जून 2022 को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ लगाया था। हुड्डा भी ‘पावर हिटर’ के रूप में खास सफलता हासिल नहीं कर पाए हैं। पिछली 13 पारियों में उनका औसत केवल 17.88 है। इस बीच उनका सर्वोच्च स्कोर श्रीलंका के खिलाफ मुंबई में नाबाद 41 रन रहा।

पहले मैच में हार के बावजूद भारत के लिए वाशिंगटन सुंदर का प्रदर्शन सकारात्मक पहलू रहा। उन्होंने किफायती गेंदबाजी करने के अलावा छठे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 28 गेंदों पर 50 रन भी बनाए। विश्व के नंबर एक टी20 बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव शानदार फॉर्म में चल रहे हैं लेकिन उन्हें शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों से सहयोग की जरूरत है। जहां तक न्यूजीलैंड की बात है तो वह भारत में श्रृंखला जीतने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेगा। उसका दारोमदार एक बार फिर से डेवोन कॉनवे और डेरिल मिशेल पर टिका रहेगा।

टीमें इस प्रकार हैं

भारत: हार्दिक पंड्या (कप्तान), सूर्यकुमार यादव (उपकप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), शुभमन गिल, पृथ्वी साव, दीपक हुड्डा, राहुल त्रिपाठी, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, उमरान मलिक, शिवम मावी और मुकेश कुमार।
न्यूजीलैंड: मिशेल सेंटनर (कप्तान), फिन एलेन, डेवोन कॉनवे (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, डेन क्लीवर (विकेटकीपर), मार्क चैपमैन, माइकल ब्रेसवेल, डेरिल मिशेल, माइकल रिपन, लॉकी फर्ग्यूसन, ईश सोढ़ी, ब्लेयर टिकनर, जैकब डफी , हेनरी शिपले और बेन लिस्टर।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
 07 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस की सांसें उस वक्त थम गईं…
 07 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की दौड़ में अपनी उम्मीदें जीवित रखने के इरादे से भारतीय क्रिकेट टीम 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट…
 07 August 2026
नई दिल्ली: कोलंबो में अभ्यास सत्र के दौरान दो बार चोटिल हुए भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल की स्थिति को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( बीसीसीआई ) का आधिकारिक…
 07 August 2026
नई दिल्ली: साउथ अमेरिकन मेन्स टी20 इंटरनेशनल चैंपियनशिप के पहले मुकाबले में ब्राजील ने पेरू को एकतरफा अंदाज में 6 विकेट से शिकस्त देकर टूर्नामेंट में धमाकेदार शुरुआत की है।…
 07 August 2026
नई दिल्ली: ग्लासगो में संपन्न हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के खत्म होते ही एक नया विवाद खड़ा हो गया है। प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद पाकिस्तान और युगांडा के कई…
 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
 05 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
 05 August 2026
लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
Advt.