32 हजार साल से इंसान पाल रहे हैं कुत्ते, प्राचीन खोपड़ी से हुआ खुलासा

Updated on 09-01-2022 09:22 PM

लंदन इंसानों का सबसे पसंदीदा पालतू जीव कुत्ता है।आपको पता है कि इंसानों ने कुत्तों को पालतू बनाना कब से शुरु किया है। साल 2009 तक पता था कि इंसान कुत्तों को 17 हजार साल पहले से पाल रहे हैं।लेकिन नई स्टडी में इसका खुलासा हुआ है, कि कुत्तों को 29 हजार से 32 हजार से पालतू बनाया जा रहा है।यह तब कि बात है जब निएंडरथल मानव आज के वर्तमान होमो सैपियंस मानवों में बदल रहे थे।

यूरोप और मध्य-पूर्व में 45 हजार साल से लेकर 35 हजार साल के बीच निएंडरथल मानव आधुनिक होमो सैपियंस में तब्दील हो रहे थे।35 हजार साल पहले निएंडरथल मानव पूरी तरह से खत्म होने की कगार पर चुके थे।जबकि, आज के इंसान तेजी से विकसित हो रहे थे। यहीं पर इंसानों ने कुत्तों और जंगली भेड़ियों के बीच अंतर समझना शुरु किया।कुत्तों के प्रति इंसानों का रवैया बदल गया। 

कुत्तों को पालतू बनाने की जो ऐतिहासिक स्टडी की वह प्रकाशित हुई है।इंसानों और कुत्तों के पुराने संबंधों की पुष्टि दुनिया भर के 164 पुरातन स्थानों से मिले सबूतों, कंकालों की जांच करने के बाद की गई है। आधुनिक इंसानों ने निएंडरथल मानवों पर राज करना सबसे पहले दक्षिण-पश्चिम फ्रांस के डोरडोने इलाके से शुरु किया था।धीरे-धीरे आधुनिक इंसान बढ़ते गए और निएंडरथल खत्म होते गए।

इन 164 स्थानों में कई स्थानों पर इंसानों के प्राचीन यंत्रों, अवशेषों, पत्थरों के साथ कुत्तों की खोपड़ियां भी मिली हैं।सबसे प्राचीन खोपड़ी जो मिली है, उसकी उम्र करीब 29 हजार से लेकर 32 हजार साल पुरानी मानी गई है।जहां भी इंसानों और कुत्तों के बीच संबंध स्थापित हुआ है, वहां पर आधुनिक इंसानों के यंत्र, अवशेष और उनके द्वारा उपयोग में लाई जाने वाली चीजें मिली हैं, जिनका उपयोग निएंडरथल मानव नहीं करते थे।

आधुनिक इंसानों ने निएंडरथल मानवों को पिछाड़ने में करीब 10 हजार साल का समय लिया। इस दौरान कुत्ते उनके सबसे अच्छे पालतू जानवर बने। हालांकि, वैज्ञानिक यह मानते हैं कि निएंडरथल मानवों ने धरती पर करीब ढाई लाख साल राज किया था।वहां आधुनिक इंसानों की तुलना में अपने पर्यावरण से ज्यादा घुलेमिले हुए थे। लेकिन जलवायु परिवर्तन और नए यंत्रों की खोज ने आधुनिक इंसानों को निएंडरथल मानवों पर हावी कर दिया।

आधुनिक इंसान ज्यादा खतरनाक हथियार बनाने जुट गए। कुत्तों सहित अन्य जीवों को पालने लगे। खेती-बाड़ी करना शुरु कर दिया। साल 2009 में एक स्टडी के बाद बताया था कि इंसान कुत्तों को 17 हजार साल पहले से पाल रहे हैं। लेकिन साल 2009 के बाद वैज्ञानिकों को कुत्तों की तीन खोपड़ियां अलग-अलग स्थानों पर मिली। इनमें से सबसे पुरानी थी बेल्जियम की गुफा गोयेट में मिली खोपड़ी। यह 32 हजार साल पुरानी थी।

इसके बाद साल 2012 में एक स्टडी और की, जिसमें उन्होंने चेक गणराज्य के प्रेडमोस्ती से मिले कुत्ते की खोपड़ी की उम्र पता की।यह 27 हजार साल पुरानी थी।वहीं हाल ही में साइबेरिया के राजबोनिशिया गुफा से कुत्ते की एक खोपड़ी खोजी जो करीब 29 हजार साल पुरानी है। तब जाकर यह सिद्ध हो पाया कि इंसान कुत्तों को 29 हजार साल से लेकर 32 हजार साल के बीच से पाल रहे हैं।

हालांकि, कुछ स्थानों पर मिले अवशेषों और अन्य प्राचीन वस्तुओं की से पता चलता है कि इंसानों ने जंगली भेड़ियों और कुत्तों में अंतर तो खोज लिया था। लेकिन मानते दोनों को थे। प्रेडमोस्ती में मिले कुत्ते की खोपड़ी में जबड़े और क्रेनियम का जुड़ाव अलग प्रकार का था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.