मुस्लिमों में अरबी प्रभाव को खत्म करने के लिए चीन में मस्जिदों से हटाए जा रहे गुंबद व मीनारें

Updated on 26-10-2021 07:58 PM

बीजिंग चीन के मुस्लिम अन्य अल्पसंख्यक सरकार के अत्याचारों से तंग चुके हैं। चीन ने राष्ट्रपति शी जिनपिंग के कार्यकाल में जातीय अल्पसंख्यकों का तेजी से चीनीकरण किया जा रहा है। चीन लगातार मुसलमानों को प्रताड़ित कर रहा है और इनका नामोंनिशान मिटाने पर तुला हुआ है।

चीन ने मुस्लिमों की सांस्कृतिक पहचान को खत् करने के लिए अपना अभियान तेज कर दिया है और मस्जिदों से गुंबद और मीनारों को खत् कर रहा है। चीन ने यह रणनीति सीधे तौर पर सोवियत संघ से ली है। वह जातीय अल्पसंख्यकों को बहुत कम सांस्कृतिक स्वायत्तता देने की नीति पर आगे बढ़ रहा है। अब शी जिनपिंग के नेतृत् में देश के मुस्लिमों का चीनीकरण किया जा रहा है।

इसी का नतीजा है कि मुस्लिमों ने अब चीन में प्रचलित पूजा की अवधारणा को अपने मुस्लिम रीति रिवाज में शामिल कर लिया है। शिंजियांग प्रांत की सैकड़ों साल पुरानी मस्जिद डोंगगुआन चीनी दमन का ताजा शिकार है। यही नहीं शिनजियांग प्रांत में आतुश में एक मस्जिद को ढहाने के बाद उसकी जगह सार्वजनिक शौचालय खोल दिया गया है। चीनी सरकार का कहना है कि वह मस्जिदों का चीनीकरण करना चाहती है, ताकि वे बीजिंग के थिएनआनमन चौक की तरह से नजर आएं।

चीन पूरे देश में हजारों की तादाद में मस्जिदों से मीनार और गुंबदों को खत् करने में लगा हुआ है। चीनी अधिकारियों का कहना है कि गुंबद और मीनार विदेशी धार्मिक प्रभाव का प्रतीक हैं। इसी वजह से वे इसे गिरा रहे हैं, ताकि मुस्लिमों को और ज्यादा परंपरागत चीनी मुस्लिम बनाया जा सके। चीन ने यह अभियान ऐसे समय पर तेज किया है जब देश में इस्लामोफोबिया बहुत तेजी से बढ़ रहा है और धार्मिक प्रतिबंधों का दायरा लगातार बढ़ाया जा रहा है। चीन चाहता है कि मुस्लिम चीन की कम्युनिस् पार्टी के मूल्यों को भी अपने धार्मिक नियमों में लागू करें और केवल मंदारिन बोले हैं। इसके साथ ही सभी विदेशी प्रभावों को खारिज कर दें।

इतिहासकार मा हैयून का कहना है कि चीन के वामपंथी अब सांस्कृतिक रूप से चीन पर शासन करना चाहते हैं। इसी के तहत यहां के अधिकारी मस्जिदों से गुंबदों को गिरा रहे हैं ताकि सऊदी या अरबी प्रभाव को खत् किया जा सके। चीन की नई नीति के तहत वर्ष 2016 में एक अभियान छेड़ा गया था। इसके तहत आतुश के सुंगाग गांव में दो मस्जिदों को गिरा दिया गया। इनमें से तोकुल मस्जिद में 2018 में एक सार्वजनिक शौचालय बना दिया गया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.