घरेलू बैडमिंटन सत्र की शुरुआत अगले माह से होगी

Updated on 11-11-2021 08:46 PM

नई दिल्ली भारतीय बैडमिंटन संघ (बीएआई) के घरेलू बैडमिंटन सत्र की शुरुआत अगले माह होने जा रही है। सत्र की शुरुआत दो सीनियर रैंकिंग लेवल तीन के टूर्नामेंटों के साथ होगी। सत्र की शुरुआत चेन्नई में होगी और पहला टूर्नामेंट 16 से 22 दिसंबर तक खेला जाएगा। लेवल तीन का एक अन्य टूर्नामेंट हैदराबाद में 24 से 30 दिसंबर तक होगा।

दोनों प्रतियोगिताओं की कुल इनामी राशि 10-10 लाख रुपये है और ये बीएआई के नए घरेलू प्रारूप का हिस्सा हैं जिसे 2019 में स्वीकृति दी गई लेकिन कोविड-19 महामारी के कारण लागू नहीं किया जा सका। चेन्नई प्रतियोगिता के लिए प्रविष्टयां भेजने की अंतिम तारीख 24 नवंबर जबकि हैदराबाद में होने वाले टूर्नामेंट के लिए एक दिसंबर है।

 वहीं बीएआई के सचिव अजय सिंघानिया ने कहा कि घरेलू सत्र की शुरुआत कोविड से संबंधित सभी नियमों का पालन करते हुए होगी और टूर्नामेंट से पहले खिलाड़ियों को आरटी-पीसीआर परीक्षण की नेगेटिव रिपोर्ट देनी होगी।

सिंघानिया ने कहा, कोविड ने खेल ही नहीं बल्कि सामान्य रूप से जीवन को भी बाधित किया लेकिन हमें भारतीय घरेलू बैडमिंटन सत्र को फिर से शुरू करने की घोषणा करने की खुशी है। हमारे पास कुछ विश्व स्तरीय खिलाड़ी हैं और सभी खिलाड़ियों का कोर्ट पर वापस आना पूरे बैडमिंटन जगत के लिए अच्छी खबर है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 June 2026
नई दिल्ली: फीफा विश्व कप की शुरुआत 1930 में हुई थी। टूर्नामेंट उरुग्वे की मेजबानी में खेला गया था और खिताब भी उरुग्वे ने ही जीता था। 1934 और 1938…
 09 June 2026
नई दिल्ली: लॉर्ड्स टेस्ट में मिली शानदार जीत का जश्न अभी थमा भी नहीं था कि इंग्लैंड के कुछ खिलाड़ी एक बार फिर मैदान के बाहर के विवादों में घिर…
 09 June 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में धमाकेदार प्रदर्शन के बूते वैभव सूर्यवंशी की भारतीय टी20 टीम में एंट्री हो चुकी है। 15 साल के बल्लेबाज को आयरलैंड-इंग्लैंड और एशियन गेम्स 2026…
 09 June 2026
नई दिल्ली: भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने टेस्ट क्रिकेट में गेंदबाजी के बजाय बल्लेबाजी को भारत की सबसे बड़ी चिंता बताते हुए सोमवार को कहा कि टीम को…
 09 June 2026
दांबुला: इंडिया ए और श्रीलंका ए के बीच खेली जा रही ट्राई-सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय क्रिकेट के उभरते हुए सितारे वैभव सूर्यवंशी को पहली बार टीम इंडिया की…
 09 June 2026
नई दिल्ली: स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या पूरी तरह फिट हैं और भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) की खेल विज्ञान टीम ने उन्हें रविवार से अफगानिस्तान के…
 08 June 2026
नई दिल्ली: तमाम राजनीतिक तनावों और वीजा संबंधी अड़चनों को पार करते हुए ईरान की फुटबॉल टीम आखिरकार मेक्सिको पहुंच गई है। आगामी फीफा वर्ल्ड कप शुरू होने में अब…
 08 June 2026
नई दिल्ली: पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने रविवार को कहा कि भारत के लिए डेब्यू की दहलीज पर खड़े स्टार युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को अपने खेल में ढलने का…
 08 June 2026
मुल्लांपुर: भारतीय गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन और युवा स्पिनर मानव सुथार की घातक गेंदबाजी के दम पर भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच में अपनी स्थिति बेहद मजबूत…
Advt.