2024 का राष्ट्रपति चुनाव लड़ेंगे डोनाल्ड ट्रम्प:आधिकारिक घोषणा करते हुए कहा- अमेरिका को महान बनाना है

Updated on 16-11-2022 05:45 PM

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने 2024 का राष्ट्रपति चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी है। उन्होंने कहा- अमेरिका को फिर से महान और गौरवशाली बनाने के लिए मैं राष्ट्रपति पद के लिए अपनी उम्मीदवारी की घोषणा कर रहा हूं।

इससे पहले ही ट्रम्प ने US फेडरल इलेक्शन कमेटी में पेपरवर्क सबमिट कर दिया था। चुनाव के लिए औपचारिक रूप से घोषणा करने वाले डोनाल्ड ट्रम्प पहले प्रमुख दावेदार बन गए हैं। यानी 2024 में ट्रम्प का मौजूदा राष्ट्रपति जो बाइडेन से एक बार फिर कड़ा मुकाबला हो सकता है।

पहले ही कह चुके- मेरे चुनाव लड़ने से बहुत लोग खुश होंगे
ट्रम्प ने सिओक्स सिटी में एक रैली में साफ कर दिया था कि वो 2024 में होने वाले US प्रेसिडेंट इलेक्शन में उतरने का मन बना रहे हैं। उन्होंने कहा था- देश को सुरक्षित बनाने के लिए, मैं दोबारा चुनाव में खड़ा हो सकता हूं। मैं बस इतना कहना चाहूंगा कि आप सब तैयार हो जाएं।

इसके पहले भी एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था- मेरे चुनाव लड़ने से बहुत लोगों को खुशी होगी। सब चाहते हैं कि मैं इलेक्शन में खड़ा हो जाऊं। मेरी पॉपुलैरिटी ज्यादा है। मैं, प्रेसिडेंट कैंडिडेट पर किए जाने वाले हर तरह के पोल और सर्वे में भी आगे हूं।

घोषणा तो की, लेकिन कई अड़चनें भी

  • ट्रम्प के सपोर्टर्स तो कई हैं, लेकिन वे दूसरी बार राष्ट्रपति बन ही जाएंगे, ये कहना मुश्किल है। वजह- हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव्स ने दो बार ट्रम्प पर महाभियोग चलाया। फिर 2020 में वे डेमोक्रेटिक पार्टी के जो बाइडेन से करारी शिकस्त खा चुके हैं।
  • ट्रम्प पर फैमिली बिजनेस की धोखाधड़ी, US कैपिटल पर हमले में उनका हाथ, 2020 के चुनाव को पलटने की कोशिश और मार-ए-लागो में डॉक्यूमेंट्स छिपाने के आरोप हैं। जिनकी जांच चल रही है। अगर वे दोषी पाए जाते हैं तो जीत के बावजूद उन्हें डिस्क्वॉलिफाई कर दिया जाएगा।
  • इसके इतर 2024 में न सिर्फ बाइडेन बल्कि कई कैंडिडेट उन्हें टक्कर देने तैयार हैं, जिनमें फ्लोरिडा के गवर्नर रॉन डेसांटिस का नाम भी शामिल है। जिन्होंने 8 नवंबर को शानदार जीत हासिल की है।
  • ट्रम्प के घर से मिले न्यूक्लियर डॉक्युमेंट्स
    FBI ने 9 अगस्त को पूर्व राष्ट्रपति ट्रम्प के आलीशान पॉम हाउस और रिसॉर्ट मार-ए-लीगो पर छापा मारा था। यहां एजेंट्स को दूसरे देशों की मिलिट्री और न्यूक्लियर कैपेबिलिटी से जुड़े डॉक्युमेंट्स मिले थे। इस पर ट्रम्प ने कहा- ये डॉक्युमेंट्स मुझे फंसाने के लिए रखे गए। वो ये दिखाना चाहते हैं कि मैंने डॉक्युमेंट्स चुराकर कानून तोड़ा है।
  •  कहा कि मार-ए-लीगो में FBI की रेड अमेरिका के नेशनल आर्काइव्स रिकॉर्ड यानी अमेरिका की सरकारी एजेंसी के रख-रखाव की जांच से जुड़ी है। इस एजेंसी के पास राष्ट्रपति के रिकॉर्ड को सुरक्षित रखने की जिम्मेदारी होती है। आरोप है कि ट्रम्प ने जब पिछले साल व्हाइट हाउस छोड़ा था, तब वो कई डॉक्युमेंट्स अपने साथ लेते गए थे। कई बड़े बॉक्स में यह डॉक्युमेंट्स मार-ए-लीगो ले जाए गए थे। इसके बाद से ही अमेरिकी खुफिया एजेंसियां ट्रम्प और उनके करीबियों पर नजर रख रहीं थीं।

    मिड टर्म इलेक्शन में आगे चल रही ट्रम्प की रिपब्लिकन पार्टी
     रिपोर्ट के मुताबिक, हाउस ऑफ रिप्रेजेन्टेटिव (लोअर हाउस) में रिपब्लिकन और डेमोक्रेटिक पार्टी के बीच अब भी कड़ा मुकाबला है। यहां ट्रम्प की रिपब्लिकन पार्टी आगे चल रही है। उनके पास 216 सीटें हैं, जबकि बहुमत के लिए 218 सीटें चाहिए। वहीं, डेमोक्रेटिक पार्टी 205 सीटें ही जीत पाई है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
 05 August 2026
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
 05 August 2026
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में हो रहे प्रदर्शनों ने दुनिया का ध्यान खींचा है। पीओके में लग रहे आजादी के नारों से बौखलाए पाकिस्तानी नेता कश्मीरियों को अहसानफरामोश…
 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
Advt.