डोनाल्ड ट्रंप अगले साल आएंगे भारत! व्यापार वार्ता के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति ने दिया बड़ा बयान, PM मोदी की जमकर तारीफ

Updated on 07-11-2025 12:29 PM
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को प्रधानमंत्री मोदी की जमकर तारीफ की और कहा कि उनके साथ बातचीत बहुत अच्छी चल रही है। इसके साथ ही ट्रंप ने संकेत दिया कि वह दोनों देशों के बीच व्यापार संबंधों को मजबूत बनाने के प्रयासों के तहत अगले साल भारत के दौरे पर आ सकते हैं। ओवल ऑफिस में पत्रकारों से बात करते हुए डोनाल्ड ट्रंप ने पीएम मोदी को एक महान व्यक्ति और दोस्त बताया। उन्होंने वॉशिंगटन और नई दिल्ली के बीच ऊर्जा आयात पर बढ़ते तालमेल का संकेत दिया और कहा कि भारत ने रूस से तेल खरीदना लगभग बंद कर दिया है।

ट्रंप ने कहा, 'उन्होंने (पीएम मोदी) रूस से खरीदारी लगभग बंद कर दी है। वह मेरे मित्र हैं और हम बात करते हैं और वह चाहते हैं कि मैं वहां जाऊं। हम इसका हल निकाल लेंगे, मैं वहां जाऊंगा। प्रधानमंत्री मोदी एक महान व्यक्ति हैं और मैं वहां जाऊंगा।' जब अमेरिकी राष्ट्रपति सीधे पूछा गया कि क्या वह अगले साल भारत जाने की योजना बना रहे हैं तो उन्होंने कहा, 'हां, यह हो सकता है।'

भारत-अमेरिका संबंधों में उतार चढ़ाव

ट्रंप की ताजा टिप्पणी दोनों देशों के बीच चल रही व्यापार वार्ताओं के बीच आई है। अमेरिका ने हाल ही में रूसी कच्चे तेल की लगातार खरीद पर चिंता जताते हुए भारतीय आयातों पर 50 प्रतिशत का टैरिफ लगाया था। इसमें 25% अतिरिक्त टैरिफ रूसी तेल खरीद को लेकर है। हालांकि, पिछले दिनों में वॉशिंगटन ने नई दिल्ली को लेकर नरमी के संकेत दिए हैं। इसके पहले वॉइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी कैरोलिन लेविट ने द्विपक्षीय संबंधों को बेहतर बनाने के लिए ट्रंप की प्रतिबद्धता की पुष्टि की और भारत को अमेरिका के लिए महत्वपूर्ण साझेदार बताया है।

QUAD सम्मेलन से बनाई थी ट्रंप ने दूरी

ट्रंप का भारत का दौरा करने का बयान महत्वपूर्ण है, क्योंकि इसी साल अगस्त में द न्यूयॉर्क टाइम्स ने अपनी रिपोर्ट में कहा था कि वॉशिंगटन के भारी टैरिफ लगाने के फैसले के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अब इस साल के अंत में होने वाले QUAD शिखर सम्मेलन के लिए भारत आने का इरादा नहीं रखते हैं। रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया था कि ट्रंप ने पहले पीएम मोदी का आश्वासन दिया था कि वह सर्दियों में शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे, लेकिन अब वह योजना रद्द कर दी गई है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.