दुश्मन ना करे दोस्त ने किया ऐसा काम कुलदीप यादव खा गए चहल की जगह

Updated on 09-08-2023 02:42 PM
नई दिल्ली: शुरुआती दो मैच हारने के बाद हार्दिक पंड्या की कप्तानी वाली भारतीय क्रिकेट टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे टी20 में शानदार वापसी की। उन्होंने मेजबानों को उन्हीं के घर में 7 विकेट से पीटा। सूर्यकुमार यादव और युवा तिलक वर्मा के अलावा स्टार चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव भी टीम की जीत के हीरो रहे। कुलदीप ने अपनी खूंखार गेंदबाजी से तहलका मचा दिया। कैरेबियाई बल्लेबाज उनके इशारों पर नाच रहे थे। उनकी जबरदस्स गेंदबाजी ने सबका दिल जीत लिया। इस समय सिर्फ उनकी ही चर्चा हो रही है।

सीरीज के पहले मैच में अपने चार ओवर के स्पेल में सिर्फ 20 रन देकर 1 विकेट लेने के बाद कुलदीप यादव चोटिल हो गए थे। इसके चलते वह दूसरा मैच भी नहीं खेले थे। लेकिन तीसरे टी20 में यादव ने वापसी की और अपने नाम का डंका बजा दिया। उन्होंने अपने चार ओवर के स्पले में 7 की इकॉनमी से गेंदबाजी करते हुए सिर्फ 28 रन देकर 3 विकेट लिए। उन्होंने अपने आलोचकों के मुंह पर एक बार फिर कसके तमाचा मारा। इस बात में कोई दोहराय नहीं कि मौजूदा समय में कुलदीप यादव टीम इंडिया के सबसे बेहतर व्हाइट बॉल स्पिनर हैं।

दुश्मान ना करे दोस्त ने ऐसा काम किया है
भारतीय टीम के अनुभवी लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव काफी अच्छे दोस्त हैं। एक समय था जब दोनों एक साथ भारत के लिए लगातार खेलते थे और जोड़ी में शिकार करते थे। लेकिन इस वक्त टीम कॉम्बिनेशन ऐसा है कि दोनों में से कोई एक ही स्पिनर खेल सकता है। ऐसे में कुलदीप लगातार जबरदस्त प्रदर्शन कर रहे हैं, जबकि चहल को कभी तो मौके नहीं मिलते, और कभी वह पर्फॉर्म नहीं कर पाते।

ऐसे में दोनों के बीच चल रही इस जंग में कुलदीप यादव इस समय कई आगे हैं, और ऐसा लग रहा है कि आगमी वनडे वर्ल्ड कप में भी कुलदीप को चहल से पहले प्राथमिकता दी जाएगी। बहरहाल, चहल ने सोचा भी नहीं होगा कि उनका ही खास दोस्त एक दिन उनके ही गले की फांस बन जाएगा। कुलदीप वर्ल्ड कप में उनका पत्ता काटने की सबसे बड़ी वजह बन सकते हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
 05 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
 05 August 2026
लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे द्वारा इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहे जाने के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की अनोखी पेंशन योजना एक बार फिर सुर्खियों…
 05 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का स्वरूप कैसा होने वाला है, इसको लेकर चर्चाएं तेज हैं। पिछली बार खिताब से सिर्फ एक कदम दूर रह…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
Advt.