'कोटा' सिस्टम जैसी बातों से अश्वेत खिलाड़ियों पर सवाल न उठायें : होल्डिंग

Updated on 31-10-2021 09:00 PM

जोहानसबर्ग वेस्टइंडीज के दिग्गज तेज गेंदबाज रहे माइकल होल्डिंग ने कहा है कि अश्वेत खिलाड़ियों आंकलन उनकी प्रतिभा के अधार पर करें। होल्डिंग ने कहा कि जब भी 'कोटा' सिस्टम जैसी बातें कहीं जाती हैं तो इसका मतलब किसी खिलाड़ी की प्रतिभा पर सवाल उठाया जा रहा है। नस्लवाद और असमानता के खिलाफ अभियान में स्पष्ट तरीके से अपनी बात रखने वाले होल्डिंग के अनुसार कई बार दक्षिण अफ़्रीकी अश्वेत क्रिकेटरों को लेकर कहा जाता है कि कोटा सिस्टम के कारण उनको टीम में जगह मिली है। इससे साफ है कि उनकी क्षमताओं पर सवाल उठाया जा रहा है। होल्डिंग ने कहा कि जब आप जब किसी खिलाड़ी का चयन करते हैं तो सबसे पहले आप देखते हैं कि वह टीम में किस जगह पर उपयोगी है। वहीं कोटा सिस्टम का मतलब यह है कि चयन प्रतिभा के आधार पर नहीं हुआ है। यह किसी भी खिलाड़ी के लिए सही नहीं है। होल्डिंग के अनुसार शुरुआत में दक्षिण अफ़्रीका में हर वर्ग का प्रतिनिधित्व तय करने के लिए ही ही शुरुआत में कोटा प्रणाली बनायी गयी थी।

होल्डिंग ने दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी मखाया एनटिनी का उदाहरण देते हुए कहा कि वह अपने 11 साल के अंतररष्ट्रीय करियर में कभी भी कोटा खिलाड़ी का तमगा नहीं हटा पाये जबकि उन्होंने हमेशा अच्छा प्रदर्शन किया। इसके बाद भी ऐसा लगता था जैसे की उन्हें कोटा प्रणाली के कारण ही टीम में जगह मिली थी जबकि यह सही नहीं था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.