एशेज में व्यक्तिगत मामले न उठाये : वोक्स

Updated on 03-12-2021 07:32 PM

ब्रिसबेन इंग्लैंड के तेज गेंदबाज क्रिस वोक्स ने कहा कि एशेज सीरीज से पहले किसी भी प्रकार के व्यक्तिगत मामलों को नहीं उठाया जाना चाहिये। वोक्स ने कहा है कि इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया की टीमों से जुड़े नस्लवाद और अश्लील संदेश भेजने संबंधी विवाद व्यक्तिगत मामले हैं और इनका इस्तेमाल सीरीज के दौरान छींटाकशी के लिए नहीं होना चाहिए। इंग्लैंड की टीम के ऑस्ट्रेलिया पहुंचने पर नस्लीय भेदभाव का मामला भी उठा था।

 इंग्लैंड की काउंटी टीम यार्कशायर के एक क्रिकेटर अजीम रफीक ने आरोप लगाए थे कि वह नस्लीय भेदभाव के शिकार बने थे। यार्कशर की ओर से इंग्लैंड के कप्तान जो रूट भी खेलते हैं। वहीं दूसरी ओर ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर टिम पेन भी अश्लील संदेश भेजने के मामले में फंसे हैं।

इस मामले में उन्हें कप्तानी भी छोड़नी पड़ी भी। इंग्लैंड के ऑलराउंडर वोक्स के अनुसार 8 दिसंबर से ब्रिसबेन के गाबा में शुरू होने वाली एशेज सीरीज के दौरान ये दोनों मामले नहीं उठने चाहिये। उन्होंने कहा, ‘मेरा मानना है कि दोनों टीमों में जो कुछ हुआ, इनमें बहुत सारे मसले व्यक्तिगत हैं।

 क्रिकेट तब सबसे अच्छी तरह से खेला जाता है जब इस तरह की चीजों को उसमें शामिल नहीं किया जाता है और केवल कौशल की चर्चा होती है।' वोक्स ने कहा कि मैदान पर जो कुछ भी होता है वह वहीं तक सीमित रहना चाहिए तभी खेल और बेहतर बनाया जा सकता है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 June 2026
नई दिल्ली: फीफा विश्व कप की शुरुआत 1930 में हुई थी। टूर्नामेंट उरुग्वे की मेजबानी में खेला गया था और खिताब भी उरुग्वे ने ही जीता था। 1934 और 1938…
 09 June 2026
नई दिल्ली: लॉर्ड्स टेस्ट में मिली शानदार जीत का जश्न अभी थमा भी नहीं था कि इंग्लैंड के कुछ खिलाड़ी एक बार फिर मैदान के बाहर के विवादों में घिर…
 09 June 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में धमाकेदार प्रदर्शन के बूते वैभव सूर्यवंशी की भारतीय टी20 टीम में एंट्री हो चुकी है। 15 साल के बल्लेबाज को आयरलैंड-इंग्लैंड और एशियन गेम्स 2026…
 09 June 2026
नई दिल्ली: भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने टेस्ट क्रिकेट में गेंदबाजी के बजाय बल्लेबाजी को भारत की सबसे बड़ी चिंता बताते हुए सोमवार को कहा कि टीम को…
 09 June 2026
दांबुला: इंडिया ए और श्रीलंका ए के बीच खेली जा रही ट्राई-सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय क्रिकेट के उभरते हुए सितारे वैभव सूर्यवंशी को पहली बार टीम इंडिया की…
 09 June 2026
नई दिल्ली: स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या पूरी तरह फिट हैं और भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) की खेल विज्ञान टीम ने उन्हें रविवार से अफगानिस्तान के…
 08 June 2026
नई दिल्ली: तमाम राजनीतिक तनावों और वीजा संबंधी अड़चनों को पार करते हुए ईरान की फुटबॉल टीम आखिरकार मेक्सिको पहुंच गई है। आगामी फीफा वर्ल्ड कप शुरू होने में अब…
 08 June 2026
नई दिल्ली: पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने रविवार को कहा कि भारत के लिए डेब्यू की दहलीज पर खड़े स्टार युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को अपने खेल में ढलने का…
 08 June 2026
मुल्लांपुर: भारतीय गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन और युवा स्पिनर मानव सुथार की घातक गेंदबाजी के दम पर भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच में अपनी स्थिति बेहद मजबूत…
Advt.