आईएसएल के अगले सत्र से सप्ताहांत रात साढ़े नौ बजे से खेले जाएंगे ‘डबल हेडर’ मुकाबले

Updated on 12-09-2021 06:28 PM
नयी दिल्ली । देश की शीर्ष घरेलू फुटबॉल प्रतियोगिता इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के आगामी (2021-22) सत्र में सप्ताहांत होने वाले ‘डबल हेडर’ (एक दिन में दो मैच) मुकाबलों को रात 09:30 (साढ़े नौ बजे) से खेला जाएगा। खबरों के अनुसार ‘फुटबॉल स्पोर्ट्स डेवलपमेंट लिमिटेड’ द्वारा आयोजित आईएसएल अपने सात साल के इतिहास में पहली बार देर शाम सप्ताहांत शुरू करने का प्रयास करेगा। 
आईएसएल क्लब से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि लीग ने क्लबों को सप्ताहांत डबल हेडर के शुरू होने के समय में संभावित बदलाव के बारे में सूचित किया है। उन्होंने कहा खिलाड़ियों के नजरिए से रात 9:30 बजे से मैच खेलना एक अच्छा फैसला होगा, क्योंकि इससे उन्हें उमस से राहत मिलेगी। आईएसएल के नियमित मैच शाम साढ़े सात बजे से खेले जाते रहे है जबकि सप्ताहांत पर इसके मुकाबले शाम साढ़े पांच शुरू होते थे। लेकिन इस बदलाव के बाद ये मैच रात साढ़े नौ बजे शुरु होंगे।
सप्ताहांत के डबल हेडर के समय में बदलाव की पुष्टि करते हुए एक अन्य सूत्र ने बताया लीग के 2021-22 सत्र के कार्यक्रम की घोषणा अगले सप्ताह की शुरुआत में होने की संभावना है। पिछले सत्र की तरह यह सत्र भी गोवा में खेला जाएगा, जहां स्टेडियम में दर्शकों के प्रवेश पर रोक होगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 April 2026
नई दिल्ली: चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए रोमांचक मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के हाथों मिली 5 विकेट की हार के बाद गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल काफी निराश…
 25 April 2026
नई दिल्ली: दिल्ली कैपिटल्स को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के अपने अभियान को फिर से पटरी पर लाने के लिए शनिवार को यहां होने वाले मुकाबले में तालिका में शीर्ष पर…
 25 April 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 का 33वां मैच गुजरात टाइटंस और आरसीबी के बीच खेला गया। इस मैच में गुजरात के कप्तान शुभमन गिल 32 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें आरसीबी के…
 25 April 2026
जयपुर: आईपीएल 2026 का 36वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों की टक्कर जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम में होगी। इस मैदान पर यह…
 25 April 2026
नई दिल्ली: विराट कोहली ने आईपीएल में अपने 300 छक्के पूरे कर लिए हैं। गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबले में विराट ने 81 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 44 गेंदों की…
 24 April 2026
नई दिल्ली: पीएसएल में पाकिस्तान के दो स्टार तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी और हारिस रऊफ की जोरदार कुटाई हुई है। लीग का 35वां मुकाबला लाहौर कलंदर्स और कराची किंग्स के बीच…
 24 April 2026
नई दिल्ली: इस देश के करोड़ों क्रिकेट प्रेमियों के लिए 24 अप्रैल का दिन किसी उत्सव से कम नहीं है, क्योंकि सचिन तेंदुलकर का जन्म 1973 में इसी दिन हुआ था।…
 24 April 2026
नई दिल्ली: मुंबई इंडियंस का आईपीएल 2026 में प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। टीम ने सीजन के अपने पहले मैच में जीत हासिल की थी। 2012 के बाद पहली बार मुंबई सीजन…
 24 April 2026
मुंबई: मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेले गए हाई-वोल्टेज मुकाबले में मुंबई को अपने घर वानखेड़े स्टेडियम में 103 रनों की शर्मनाक हार झेलनी पड़ी। इस हार के…
Advt.