विराट के दूसरे एकदिवसीय में खेलने पर भी संदेह

Updated on 13-07-2022 08:08 PM

लंदन भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली का मेजबान इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे एकदिवसीय क्रिकेट मुकाबले में भी खेलना संदिग्ध है। विराट आजकल ग्रोइन इंजरी से परेशान हैं। इसी कारण वह इंग्लैंड के खिलाफ पहले एकदिवसीय मुकाबले में भी नहीं खेल पाये थे। वहीं अब दूसरे एकदिवसीय तक भी उनका उबर पाना संदिग्ध नजर रहा है। एक रिपोर्ट के अनुसार अभी तक उनकी चोट ठीक नहीं हुई है। ऐसे में वह लॉर्ड्स में होने वाले दूसरे एकदिवसीय में भी शायद ही खेल पायें। बर्मिंघम में खेले गए तीसरे टी20 मुकाबले में क्षेत्ररक्षण के दौरान कोहली चोटिल हुए थे।


पहले एकदिवसीय में विराट की जगह पर युवा बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को अंतिम ग्यारह में जगह मिली थी। विराट के दूसरे एकदिवसीय में खेलने को लेकर अभी तक आधिकारिक तौर पर कोई बयान नहीं आया है।


कोहली पहले ही खराब फॉर्म के कारण संघर्ष कर रहे थे अब चोट ने उनकी परेशानी बढ़ा दी है। उनकी जगह पहले ही खतरे में थी और अब फिट नहीं होने के कारण यह समस्या और बढ़ गयी है। ऐसे में उनके पास टी20 विश्व कप की टीम में जगह बनाने के लिए काफी कम मैच रहेंगे। भारत को इंग्लैंड के बाद वेस्टइंडीज दौरे पर भी जाना है। इस दौरे पर भारत को एकदिवसीय के साथ ही टी20 सीरीज भी खेलनी है। विराट को एकदिवसीय सीरीज से आराम दिया गया है पर टी20 सीरीज को लेकर कोई फैसला नहीं हुआ है।

 अगर उन्हें टी20 सीरीज के लिए भी आराम दिया जाता है तो फिर वो सीधे एशिया कप और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 टी20 की सीरीज में खेलते नजर सकते हैं। इन हालातों में विराट के पास टी20 विश्व कप से पहले फॉर्म में लौटने के लिए काफी कम मैच होंगे। इंग्लैंड के खिलाफ एकदिवीसय सीरीज में उनके पास फॉर्म में लौटने का अच्छा अवसर था जो अब निकलता नजर रहा है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
 07 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस की सांसें उस वक्त थम गईं…
 07 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की दौड़ में अपनी उम्मीदें जीवित रखने के इरादे से भारतीय क्रिकेट टीम 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट…
 07 August 2026
नई दिल्ली: कोलंबो में अभ्यास सत्र के दौरान दो बार चोटिल हुए भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल की स्थिति को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( बीसीसीआई ) का आधिकारिक…
 07 August 2026
नई दिल्ली: साउथ अमेरिकन मेन्स टी20 इंटरनेशनल चैंपियनशिप के पहले मुकाबले में ब्राजील ने पेरू को एकतरफा अंदाज में 6 विकेट से शिकस्त देकर टूर्नामेंट में धमाकेदार शुरुआत की है।…
 07 August 2026
नई दिल्ली: ग्लासगो में संपन्न हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के खत्म होते ही एक नया विवाद खड़ा हो गया है। प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद पाकिस्तान और युगांडा के कई…
 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
 05 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
 05 August 2026
लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
Advt.