बाली में चीनी विदेश मंत्री से मिले डॉ. जयशंकर, सीमा के हालात पर हुई चर्चा

Updated on 07-07-2022 08:37 PM

इंडोनेशिया के बाली में जी-20 देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक से अलग भारतीय विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर की मुलाकात चीन के विदेश मंत्री वांग यी से हुई। दोनों नेताओं ने भारत-चीन सीमा पर व्याप्त तनाव सहित विविध मसलों पर चर्चा की।

भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर इस समय इंडोनेशिया की यात्रा पर हैं। वे यहां जी-20 देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक में भाग लेने आए हैं। जयशंकर ने ट्वीट कर जानकारी दी कि बाली में दिन की शुरुआत चीन के विदेश मंत्री से वांग यी से मुलाकात के साथ की। एक घंटे की इस बातचीत में दोनों विदेश मंत्रियों के बीच भारत-चीन सीमा के हालात समेत दोनों देशों के सभी लंबित मुद्दों पर चर्चा हुई। दोनों देशों की सीमा पर चल रहे तनाव के मसले पर इस साल मई में भी दोनों देशों के बीच बातचीत हुई थी।

बुधवार को बाली में हुई वार्ता में भी यही मसला सबसे ऊपर रहा। दोनों नेताओं ने जल्द से जल्द वरिष्ठ सैन्य कमांडरों की बैठक के अगले दौर के आयोजन का फैसला किया। जयशंकर ने ट्वीट में लिखा कि अन्य मसलों के अलावा उन्होंने चीन में अध्ययन रत भारतीय विद्यार्थियों की समस्याएं भी उठाईं। साथ ही दोनों देशों के बीच विमानों के संचालन के मसले पर भी बातचीत हुई। दोनों नेताओं ने रूस-यूक्रून युद्ध के बाद बदल रहे अंतरराष्ट्रीय हालात और जी-20 बैठक पर उसके प्रभाव पर भी चर्चा की।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.