बलूचों के आक्रमक हमलों से ड्रैगन खौफ में, चीन ने पाकिस्तान से सभी शिक्षकों को स्वदेश बुलाया

Updated on 16-05-2022 08:52 PM

कराची चीन की विस्तावादी नीतियों और उसके सांस्कृतिक प्रभाव को फैलाने के इरादों को तगड़ा झटका लगा है। कराची शहर में 3 चीनी शिक्षकों की बलूच विद्रोहियों के आत्मघाती हमले में हत्या करने के बाद अब चीन ने अपने सभी शिक्षकों को पाकिस्तान से वापस बुला लिया है। चीन के ये शिक्षक पाकिस्तान के कई शहरों में खुले कन्फ्यूशियस इंस्टीट्यूट में पढ़ा रहे थे। विशेषज्ञों के मुताबिक चीन ने दुनियाभर में जासूसी और सांस्कृतिक प्रभाव बढ़ाने के लिए कन्फ्यूशियस इंस्टीट्यूट खोल रखे हैं।

यूनिवर्सिटी ऑफ कराची में कन्फ्यूशियस इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर नसीरउद्दीन ने बताया कि चीनी शिक्षक अपने देश लौट गए हैं। उन्होंने बताया कि केवल कराची से बल्कि पूरे पाकिस्तान में प्रत्येक कन्फ्यूशियस इंस्टीट्यूट से चीनी शिक्षक वापस बुला लिए गए हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि चीनी टीचर चले भले गए हैं लेकिन इंस्टीट्यूट को बंद नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मंदारिन भाषा पढ़ाने के लिए पाकिस्तानी शिक्षकों से मदद मांगी गई है।

नसीरउद्दीन ने बताया कि इस इंस्टीट्यूट में 500 स्टूडेंट चीनी भाषा की पढ़ाई कर रहे हैं। इस इंस्टीट्यूट को साल 2013 में कराची इंस्टीट्यूट और चीन के सिचुआन नार्मल यूनिवर्सिटी ने संयुक् रूप से स्थापित किया था। इंस्टीट्यूट का दावा है कि वह एक गैर लाभकारी शैक्षिक संस्था है जिसमें मंदारिन भाषा की पढ़ाई होती है। साथ ही चीनी संस्कृति और चीन तथा पाकिस्तान के लोगों के बीच संपर्क को बढ़ावा दिया जाता है।

 इस बीच विशेषज्ञों के मुताबिक चीन कन्फ्यूशियस इंस्टीट्यूट के जरिए दुनियाभर में सांस्कृतिक प्रभाव बढ़ाने की कोशिश कर रहा है। साथ ही इसके जरिए चीन उस देश के चर्चित विश्वविद्यालय में हो रहे शोध और अन् तकनीकों के विकास पर नजर रखता है। इससे जासूसी को भी बढ़ावा देने की भी खबरें आई हैं और यही वजह है कि भारत ने चीनी इंस्टीट्यूट को लेकर बहुत सख् ियम बना दिए हैं। इससे पहले गत 26 अप्रैल को बुर्का पहनी बलूच आत्मघाती महिला ने खुद को उड़ा दिया था जिसमें 3 चीनी शिक्षक मारे गए थे और 4 अन् घायल हो गए थे। ये शिक्षक कन्फ्यूशियस इंस्टीट्यूट में पढ़ाने के लिए चीन से आए थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.