कोरोना अटैक से ड्रैगन फिर कांपा, चीन में जीरो कोविड पॉलिसी फेल?

Updated on 29-04-2022 08:55 PM

बीजिंग कोविड-19 के जनक कहे जाने वाले चीन ने ही 2019 में पहले मामले की सूचना दी थी। यहां से निकलकर इस वायरस ने पूरी दुनिया में तबाही मचाई। लेकिन चीन ने शुरुआती चरण में ही संक्रमण पर काबू पा लिया था। अब चीन कोरोना की सबसे बुरी लहर से जूझ रहा है।

सबसे बुरी हालत देश के सबसे बड़े शहर शंघाई की है जहां कई हफ्तों से सख्त लॉकडाउन लगा हुआ है, इसके बावजूद स्थिति काबू में नहीं रही है। शंघाई के बाद अब राजधानी बीजिंग के हालात भी बिगड़ने लगे हैं। प्रशासन ने एहतियात के तौर पर स्कूलों को बंद करने का आदेश जारी कर दिया है।

 चीन के शहर बीजिंग के प्रशासन ने कोविड-19 संबंधी नियमों को और सख्त करते हुए राजधानी के सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया है, ताकि कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोका जा सके। करीब 2.1 करोड़ आबादी वाले शहर में इस हफ्ते पहले ही तीन बार सामूहिक जांच के आदेश दिए जा चुके हैं, जिसमें तीसरी जांच शुक्रवार को होगी। गुरुवार को शहर के शिक्षा ब्यूरो ने सभी स्कूलों को शुक्रवार से बंद रखने का आदेश दिया और कहा कि अभी तय नहीं है कि स्कूलों को कब खोला जाएगा।

बीजिंग प्रशासन ने बताया कि गुरुवार को शहर में कोविड-19 के 50 नए मामले दर्ज किए गए, जिससे हाल में शहर में संक्रमित होने वालों की संख्या करीब 150 हो गई है। कोविड-19 के कुल संक्रमितों में 30 फीसदी से अधिक बच्चे हैं। बीजिंग को मिलाकर वर्तमान में चीन के 27 शहरों में लॉकडाउन लगा हुआ है। कुल मिलाकर 165 करोड़ की आबादी अपने घरों के भीतर कैद हैं।

 महामारी की शुरुआत से ही चीन 'जीरो कोविड पॉलिसी' पर जोर दे रहा है। लॉकडाउन, मास टेस्टिंग, क्वारंटीन और सीमाएं बंद के बावजूद वायरस तेजी से फैलता जा रहा है। प्रतिबंध इतने सख्त हैं कि शंघाई में लोग भूख से मर रहे हैं। कई हफ्तों से अपने घरों में कैद लोगों के पास अब खाने-पीने का सामान खत्म हो गया है। लोग अपनी खिड़कियों और बालकनियों में आकर नारे लगा रहे हैं और विरोध कर रहे हैं।

हालात इस कदर खराब हो चुके हैं कि लोग खाने के लिए जेल जाने को भी तैयार हैं। चीन की आर्थिक राजधानी शंघाई में 1 मार्च से लेकर अब तक कम से कम 5 लाख मामले दर्ज किए गए हैं। जिसके बाद इस शहर में भी अधिकारियों ने लॉकडाउन लगा दिया था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.