यूक्रेन युद्ध के बीच आक्रामक हुआ ड्रैगन, चीन के 18 लड़ाकू विमानों ने ताइवान में की घुसपैठ

Updated on 07-05-2022 09:52 PM

ताइपे पूरी दुनिया का ध्यान इस समय रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध पर है। इस बीच चीन ने भी ताइवान को लेकर आक्रामक रुख अपनाना शुरू कर दिया है। ताइवान की सरकार के मुताबिक चीन लगातार घुसपैठ की कोशिश कर रहा है। शुक्रवार को ताइवान के रक्षा क्षेत्र में चीन ने 18 लड़ाकू विमानों और बॉम्बर को भेजा।

ताइवान ने इसे इस साल की दूसरी सबसे बड़ी घुसपैठ करार दिया है। ताइवान के विदेश मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया कि चीनी विमानों के लिए इन्होंने चेतावनी सिग्नल भेजे और जेट को ट्रैक करने के लिए एयर डिफेंस मिसाइल सिस्टम का इस्तेमाल किया। चीन लगातार कहता रहा है कि वह एक दिन ताइवान को अपना हिस्सा बना लेगा और अगर जरूरत पड़ी तो वह सैन्य बल भी इस्तेमाल भी करेगा। रूस और यूक्रेन युद्ध के बाद दुनिया को डर है कि चीन ताइवान पर हमला कर सकता है।

ताइवान के वायु रक्षा पहचान क्षेत्र (एडीआईजेड) में 2021 के आखिरी महीनों में चीन की ओर से घुसपैठ देखी गई थी। चार अक्टूबर को चीन ने सबसे बड़ी घुसपैठ की थी, जब इसकी वायुसेना के 56 युद्धक विमानों ने क्षेत्र में प्रवेश किया था। ताइवान ने कहा कि शुक्रवाक को 18 चीनी विमान उसके क्षेत्र में आए जिसमें 12 जे-11 और जे-16 फाइटर जेट थे। इसके साथ दो एच-6 बॉम्बर, दो एयर पुलिस एयरक्राफ्ट और एक यून-8 रिमोट ड्रायर थे।

चीन की घुसपैठ के बाद ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने उन चीनी विमानों की तस्वीरें जारी की है, जिन्हें उन्होंने ट्रैक किया। यह इस साल की दूसरी सबसे बड़ी घुसपैठ है। इससे पहले 23 जनवरी को 39 लड़ाकू विमानों के साथ चीन ताइवान के हवाई क्षेत्र में पहुंचा था। ताइवान ने सितंबर 2020 से चीनी घुसपैठ को लेकर नियमित रूप से डेटा जारी करना शुरू किया। साई इंग वेन के 2016 में राष्ट्रपति चुने जाने के बाद चीन लगातार ताइवान पर दबाव बढ़ा रहा है, क्योंकि वह ताइवान द्वीप को चीन का क्षेत्र मानते हुए उसे एक संप्रभु राष्ट्र मानती हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.