द्रविड ने बढ़ाया अय्यर सहित सभी खिलाड़ियों का हौंसला

Updated on 21-12-2021 11:59 PM

सेंचुरियन भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 26 दिसंबर से सेंचुरियन में शुरु हो रहे क्रिकेट टेस्ट से पहले भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीसीआई) ने एक वीडियो जारी किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि किस प्रकार मुख्य कोच राहुल द्रविड़ खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हैं। इस वीडियो में दिख रहा है कि बल्लेबाज श्रेयस अय्यर जैसे ही सेंचुरियन के सुपर स्पोर्ट पार्क स्टेडियम में अभ्यास के लिए पहुंचे तो पिच पर बहुत ज्यादा घास देखकर हैरान हो गये थे। उन्होंने पिच को देखते से ही कहा, इस पर काफी घास है और उछाल भी ज्यादा है। इसके बाद  द्रविड़ ने खिलाड़ियों को केवल इतना भर कहा कि आप पूरे जोश के साथ अभ्यास करें , बाकी बातों पर ध्यान दें।

बीसीसीआई ने इससे जुड़ा एक वीडियो भी साझा किया है। इसमें अय्यर कह रहे हैं कि विकेट पर काफी ज्यादा घास है और इस पर बल्लेबाजी करना किसी भी बल्लेबाज के लिए कठिन होगा। इसी वीडियो में अय्यर तेज गेंदबाज इशांत शर्मा के पास गए और उनसे पूछा आपको विकेट देखकर क्या लगता है ? इस पर इशांत ने कहा, विकेट में काफी नमी है। इस पर काफी मूवमेंट होगा। यहां बल्लेबाजी आसान नहीं रहेगी।

यह सही है कि दोनों टीमों के बल्लेबाजों को सेंचुरियन में तेज उछाल वाली गेंदों का सामना करना पड़ेगा। दक्षिण अफ्रीका के पास जहां कगिसो रबाडा, एनरिक नॉर्खिया जैसे गेंदबाज हैं वहीं भारतीय टीम के पास जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी जैसे तेज गेंदबाज हैं। इस वीडियो में भारतीय गेंदबाजी कोच पारस म्हाम्ब्रे भी नजर रहे हैं। उन्होंने पिच को लेकर कहा, गेंदबाजों के लिए भी यहां हालात मुश्किल होंगे। उन्हें अपनी लेंथ को पिच के मिजाज के हिसाब से लगातार बदलना होगा। वहीं बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौर ने कहा कि हमने सेंटर विकेट पर प्रैक्टिस की. बादल लगे होने और मौसम ठंडा होने के कारण बल्लेबाजों के लिए इस तरह के विकेट पर टिकना काफी मुश्किल होगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.