द्रविड़ बोले- रोहित ने दिखाई अश्विन जैसी चालाकी सुपर ओवर में रिटायर्ड आउट हुए ताकि तेज भागने वाले रिंकू क्रीज पर आ सकें

Updated on 18-01-2024 12:51 PM

टीम इंडिया के हेड कोच राहुल द्रविड़ ने कहा कि रोहित शर्मा ने रिटायर्ड आउट होकर रविचंद्रन अश्विन जैसी चालाकी दिखाई। रोहित अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे टी-20 के पहले सुपर ओवर में रिटायर्ड आउट होकर पवेलियन चले गए थे, ताकि उनकी जगह तेज भागने वाले रिंकू सिंह क्रीज पर आ सकें।

मैच के दौरान ये साफ नहीं हो सका था कि रोहित रिटायर्ड हर्ट हुए थे या रिटायर्ड आउट। द्रविड़ के बयान की मानें तो रोहित रिटायर्ड आउट हो कर ही पवेलियन लौटे थे। यानी नियमों के अनुसार वह दूसरे सुपर ओवर में बैटिंग नहीं कर सकते थे। बावजूद इसके उन्होंने बैटिंग की और टीम के लिए 11 रन बनाए।

जानते हैं आखिर मामला शुरू कैसे हुआ?
बुधवार को बेंगलुरु को एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में भारत ने अफगानिस्तान को तीसरे टी-20 में हराया। रोमांच से भरे मुकाबले में दोनों टीमें अपने 20-20 ओवर बैटिंग करने के बाद 212-212 रन ही बना सकीं। नतीजे के लिए सुपर ओवर कराया गया, अफगानिस्तान ने पहले बैटिंग करते हुए 16 रन बनाए।

भारत से सुपर ओवर में रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल बैटिंग करने आए। शुरुआती 5 बॉल पर 15 रन बनाने के बाद भारत को एक बॉल पर 2 रन की जरूरत थी। यहां नॉन-स्ट्राइकर एंड पर मौजूद रोहित दौड़कर पवेलियन लौट गए और उनकी जगह तेज भागने वाले रिंकू सिंह क्रीज पर आए। आखिरी बॉल यशस्वी के बैट से लगकर विकेटकीपर के हाथों में गई और भारत को एक ही रन मिल सका।

दूसरे सुपर ओवर में भी बैटिंग करने आए रोहित
पहला सुपर ओवर भी टाई हो गया। नतीजे के लिए दूसरी बार सुपर ओवर कराया गया। इस बार भारत की पहले बैटिंग आई और टीम से रिंकू के साथ रोहित बैटिंग करने आ गए। नियमों के अनुसार एक सुपर ओवर में आउट हो चुका बैटर दूसरे सुपर ओवर में बैटिंग नहीं कर सकता। अगर बैटर रिटायर्ड आउट हुआ तब भी बैटिंग करने के लिए उसे विपक्षी टीम के कप्तान से परमिशन लेनी पड़ेगी, लेकिन बेंगलुरु में इब्राहिम जादरान से परमिशन के बिना ही रोहित ने बैटिंग की और 11 रन भी बना दिए।

भारत से मिले 12 रन के टारगेट के सामने अफगानिस्तान 3 गेंद में एक ही रन बना सका और 2 विकेट गंवा दिए। टीम मुकाबला हार गई और मैच के बाद रोहित के पवेलियन लौटने के बावजूद बैटिंग करने पर कॉन्ट्रोवर्सी हो गई।

जोनाथन ट्रॉट बोले- हमें कुछ बताया ही नहीं गया
अफगानिस्तान के कोच जोनाथन ट्रॉट ने मैच के बाद कहा, 'इंटरनेशनल क्रिकेट में पहली बार ही 2 सुपर ओवर हुए। इसलिए नियमों के बारे में किसी को ज्यादा जानकारी नहीं थी। हमें रोहित के दोबारा बैटिंग करने के बारे में कुछ भी नहीं बताया गया।

हम अजमतुल्लाह ओमरजई से दूसरे सुपर ओवर में भी बॉलिंग कराना चाहते थे। लेकिन नियमों के कारण वह लगातार 2 सुपर ओवर में बॉलिंग नहीं कर सकते थे। इसलिए फरीद अहमद ने बॉलिंग की और उन्होंने अच्छी कोशिश की। मैं बस यही कहना चाहूंगा कि हम अच्छा खेले।'

द्रविड़ बोले- रोहित ने अश्विन जैसा दिमाग लगाया
मैच के बाद भारत के कोच राहुल द्रविड़ से रोहित के पवेलियन लौटने के फैसले पर सवाल पूछा गया। जिस पर द्रविड़ ने कहा कि रोहित ने सुपर ओवर में रिटायर्ड आउट होकर अश्विन जैसा दिमाग लगाया।

रविचंद्रन अश्विन 2022 के IPL में राजस्थान रॉयल्स से खेलते हुए रिटायर्ड आउट हो कर पवेलियन लौटे थे। जो IPL में पहली बार ही हुआ था। अब रोहित भी सुपर ओवर में रिटायर्ड आउट होकर पवेलियन लौट गए ताकि उनसे तेज भागने वाले रिंकू उनकी जगह क्रीज पर आ सके।

अश्विन क्रिकेट फील्ड के सबसे अधिक प्रजेंस ऑफ माइंड वाले प्लेयर्स में से एक हैं। उन्होंने 2022 के टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ 20वें ओवर की आखिरी गेंद इसलिए छोड़ दी थी क्योंकि उन्हें लगा कि गेंद वाइड हो जाएगी। गेंद वाकई में वाइड रही और भारत ने रोमांचक मुकाबला जीत लिया था।

क्या है नियम?
नियम 25.4.2 के अनुसार, अगर कोई बैटर बीमारी, चोट या किसी हेल्थ समस्या के कारण रिटायर होता है। तो वह रिटायर्ड हर्ट माना जाएगा और पारी में फिर से बल्लेबाजी भी कर सकेगा। अगर बैटर फिर से बैटिंग करने नहीं आ सका तो उसे 'रिटायर्ड नॉटआउट' माना जाएगा।

नियम 25.4.3 के अनुसार, अगर कोई बैटर 'रूल नंबर 25.4.2' के अलावा किसी और कारण से पवेलियन लौटता है तो उसे 'रिटायर्ड आउट' माना जाएगा। यानी बैटर पारी में फिर से बैटिंग नहीं कर सकता। हालांकि विपक्षी टीम का कप्तान अगर परमिशन दे, तब जरूर रिटायर्ड आउट हुआ खिलाड़ी बैटिंग करने आ सकता है।

जबकि सुपर ओवर का नियम ये कहता है कि एक सुपर ओवर में आउट हुआ बैटर दूसरे सुपर ओवर में बैटिंग नहीं कर सकता। रोहित पहले सुपर ओवर में रिटायर्ड आउट हुए थे, इसलिए नियमों के अनुसार उन्हें दूसरे सुपर ओवर में बैटिंग का हक नहीं था। बावजूद इसके वह बैटिंग करने आए और टीम के लिए 11 रन भी बनाए, जो जीत-हार का अंतर पैदा करने के लिए काफी रहे।

रोहित तभी बैटिंग पर आ सकते थे, जब उन्हें अफगानिस्तान के कप्तान इब्राहिम जादरान से परमिशन मिलती। लेकिन मैच के बाद टीम के कोच जोनाथन ट्रॉट ने कहा कि उन्हें इस नियम के बारे में कोई जानकारी ही नहीं दी गई थी।

सुपर ओवर में एक गेंदबाज 2 बार बॉलिंग भी नहीं कर सकता
अफगानिस्तान के गुलबदीन नैब भी इसी कारण दूसरे सुपर ओवर में बैटिंग नहीं कर सके थे, क्योंकि वह पहले सुपर ओवर में रन आउट हो चुके थे। साथ ही 2 सुपर ओवर होने पर कोई गेंदबाज लगातार दूसरा ओवर भी नहीं फेंक सकता। इसीलिए भारत से मुकेश कुमार और रवि बिश्नोई, जबकि अफगानिस्तान से अजमतुल्लाह ओमरजई और फरीद खान सुपर ओवर में बॉलिंग करने आए थे।

नबी के 3 रन लेने पर गुस्सा हुए थे रोहित और विराट

पहले सुपर ओवर में अफगानिस्तान ने 5 बॉल पर 13 रन बना लिए थे। आखिरी बॉल पर मोहम्मद नबी बैट नहीं लगा सके और गेंद विकेटकीपर संजू सैमसन के हाथों में चली गई। सैमसन ने बॉलर की ओर बॉल फेंकी, जो रन दौड़ रहे नबी के पैर से लगकर लॉन्ग ऑन की दिशा में चली गई।

खुद के पैर से बॉल लगने के बावजूद नबी ने रन दौड़ना जारी रखा और 3 रन चुराकर टीम का स्कोर 16 रन तक पहुंचा दिया। नबी के रन दौड़ने के फैसले पर रोहित शर्मा और विराट कोहली गुस्सा होते नजर आए। 



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
 31 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय हॉकी टीम अगले महीने शुरू होने वाले हॉकी विश्व कप में एक बड़े बदलाव के साथ मैदान पर उतरेगी। पहली बार ऐसा होगा जब भारतीय पुरुष और…
 31 July 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी टीम को टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ करारी हार मिली थी। इस मैच में पाकिस्तान की पहली पारी में शान मसूद ने शतक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में हर दिन भारत के खाते में कोई न कोई मेडल आ रहा है। 30 जुलाई तक तीन गोल्ड समेत भारत 17 मेडल जीत चुका…
 31 July 2026
भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले हर खिलाड़ी का सपना कप्तानी करना होता है। अगर टेस्ट में कप्तानी मिल जाए तो सोने पर सुहागे जैसा है। भारत 94 साल…
 31 July 2026
ग्लास्गो: पाकिस्तान के भाला फेंक खिलाड़ी अरशद नदीम कॉमनवेल्थ गेम्स के फाइनल में पहुंच गए हैं। क्वालिफायर में नदीम ने 78.63 मीटर का थ्रो किया। इससे उन्हें फाइनल में जगह…
Advt.