द्रविड़ का मुख्य कोच बनना तय : गावस्कर

Updated on 28-10-2021 09:22 PM

मुम्बई  महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने कहा है कि राहुल द्रविड़ के भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच पद के लिए आवेदन करने से उन्हें खुशी हुई है। गावस्कर के अनुसार द्रविड़ के पास जितना अनुभव है और जिस स्तर के वह खिलाड़ी हैं उसको देखते हुए उनका चयन अब केवल औपचारिकता भर है, ऐसे में किसी अन्य को इस पद के लिए आवेदन देने की जरुरत नहीं है। द्रविड़ ने अंतिम दिन कोच पद के लिए आवेदन दिया था। अभी द्रविड बेंगलोर स्थित नेशनल क्रिकेट एकेडमी (एनसीए) के प्रमुख हैं। 

गावस्कर ने कहा कि बिना किसी संदेह के उन्हें कोच बनाया जाना चाहिए। साथ ही कहा कि अब किसी और को आवेदन करना की जरुरत नहीं है। जिस तरह से द्रविड़ ने अंडर-19 टीम को संभाला और निखारा है और एनसीए में जिस तरह का उनका कामकाज रहा है, उससे कोच के तौर पर उनकी क्षमताओं का पता चलता है। वह ना केवल मैदान पर बल्कि, प्रशासनिक कामों में भी काफी कुशल हैं। इसीलिए मुझे लगता है कि उनका चयन लगभग तय है और उनका कोच पद के लिए आवेदन करना अब केवल एक औपचारिकता भर है। वहीं गावस्कर के अलावा मदन लाल भी द्रविड़ को टीम इंडिया का कोच बनाए जाने के पक्ष में हैं। उन्होंने कहा कि इससे अच्छी बात नहीं हो सकती है। वो स्वयं जमीनी स्तर से उठकर यहां तक पहुंचे हैं. ऐसे में उनसे बेहतर कोई उम्मीदवार नहीं हो सकता है. वो शांत रहते हैं और टीम को एकसाथ जोड़े रखने की काबिलियत रखते हैं।

द्रविड़ को इसी साल जुलाई में श्रीलंका दौरे पर गई टीम इंडिया का अंतरिम कोच बनाया गया था. इस दौरे पर युवा खिलाड़ियों से सजी नई टीम इंडिया ने वनडे सीरीज जीती थी. जबकि टी20 सीरीज में उसे शिकस्त झेलनी पड़ी थी. इससे पहले, वो अंडर-19 और इंडिया टीम के भी कोच रह चुके हैं. उनकी कोचिंग में ही भारत की अंडर-19 टीम 2016 के विश्व कप में रनर अप रही थी, जबकि 2018 में चैम्पियन बनी थी.


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.