भरोसेमंद बल्लेबाज की तरह ही कोचिंग की भी जिम्मेदारी संभालेंगे द्रविड़ : गावस्कर

Updated on 18-11-2021 12:24 AM

मुम्बई पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने कहा है कि भारतीय टीम के नये मुख्य कोच राहुल द्रविड़ जिस प्रकार भरोसेमंद तरीके से बल्लेबाजी किया करते थे, उसी प्रकार वह कोच की जिम्मेदारी भी संभालेंगे। द्रविड़ को इस महीने के शुरू में ही रवि शास्त्री की जगह नया मुख्य कोच बनाया गया था। गावस्कर ने कहा, ‘‘जब वह खेला करते थे तो हम सोचते थे कि जब तक द्रविड़ क्रीज पर है, भारतीय बल्लेबाजी सुरक्षित और मजबूत है। इसलिए मेरा मानना है कि अपनी नई जिम्मेदारी भी वह इसी तरह से निभाएंगे।’’

टी20 के नये कप्तान बने रोहित शर्मा और द्रविड़ के बीच समानताओं पर गावस्कर ने कहा कि वे सहजता से मिलकर काम करेंगे। उन्होंने कहा, ‘‘अगर आप उन दोनों के स्वभाव पर ध्यान दे तो देखेंगे कि वे एक जैसे हैं। रोहित भी द्रविड़ की तरह शांत स्वभाव के हैं।’’ गावस्कर ने कहा, ‘‘इसलिए उनके बीच आपसी संबंध काफी अच्छा होगा क्योंकि दोनों ही एक दूसरे को अच्छी तरह से जानते समझते हैं।’’ 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 June 2026
नई दिल्ली: फीफा विश्व कप की शुरुआत 1930 में हुई थी। टूर्नामेंट उरुग्वे की मेजबानी में खेला गया था और खिताब भी उरुग्वे ने ही जीता था। 1934 और 1938…
 09 June 2026
नई दिल्ली: लॉर्ड्स टेस्ट में मिली शानदार जीत का जश्न अभी थमा भी नहीं था कि इंग्लैंड के कुछ खिलाड़ी एक बार फिर मैदान के बाहर के विवादों में घिर…
 09 June 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में धमाकेदार प्रदर्शन के बूते वैभव सूर्यवंशी की भारतीय टी20 टीम में एंट्री हो चुकी है। 15 साल के बल्लेबाज को आयरलैंड-इंग्लैंड और एशियन गेम्स 2026…
 09 June 2026
नई दिल्ली: भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने टेस्ट क्रिकेट में गेंदबाजी के बजाय बल्लेबाजी को भारत की सबसे बड़ी चिंता बताते हुए सोमवार को कहा कि टीम को…
 09 June 2026
दांबुला: इंडिया ए और श्रीलंका ए के बीच खेली जा रही ट्राई-सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय क्रिकेट के उभरते हुए सितारे वैभव सूर्यवंशी को पहली बार टीम इंडिया की…
 09 June 2026
नई दिल्ली: स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या पूरी तरह फिट हैं और भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) की खेल विज्ञान टीम ने उन्हें रविवार से अफगानिस्तान के…
 08 June 2026
नई दिल्ली: तमाम राजनीतिक तनावों और वीजा संबंधी अड़चनों को पार करते हुए ईरान की फुटबॉल टीम आखिरकार मेक्सिको पहुंच गई है। आगामी फीफा वर्ल्ड कप शुरू होने में अब…
 08 June 2026
नई दिल्ली: पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने रविवार को कहा कि भारत के लिए डेब्यू की दहलीज पर खड़े स्टार युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को अपने खेल में ढलने का…
 08 June 2026
मुल्लांपुर: भारतीय गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन और युवा स्पिनर मानव सुथार की घातक गेंदबाजी के दम पर भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच में अपनी स्थिति बेहद मजबूत…
Advt.