सऊदी अरब में तेल शोधन संयत्र पर ड्रोन से हमला

Updated on 11-03-2022 08:48 PM

रियाद सऊदी अरब की राजधानी रियाद में एक तेलशोधन संयंत्र पर ड्रोन से हमला किया गया, जिससे वहां मामूली आग लग गई। हालांकि, इससे कोई नुकसान नहीं हुआ और ना ही आपूर्ति प्रभावित हुई है। ऊर्जा मंत्रालय ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। मंत्रालय ने बयान में ड्रोन हमला कहा से किया गया, इस संबंध में कोई जानकारी नहीं दी।

 हमले की अभी तक किसी ने जिम्मेदारी भी नहीं ली है। देश के तेल प्रतिष्ठानों पर यमन के हूती विद्रोहियों ने पहले भी कई हमले किए हैं। ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने 2019 में पूर्वी प्रांत में अब कैक तेल प्रसंस्करण प्रतिष्ठान पर हुए एक भीषण हमले की जिम्मेदारी भी ली थी। यहांकि एक सरकारी प्रेस एजेंसी ने मंत्रालय का बयान गुरुवार को देर रात जारी किया। हमला गुरुवार सुबह किया गया था।

 मंत्रालय ने कहा कि इस तरह के हमले केवल सऊदी अरब को निशाना बनाते हैं, बल्कि दुनिया में ऊर्जा आपूर्ति की सुरक्षा एवं स्थिरता को भी प्रभावित करते हैं। गौरतलब है कि सऊदी अरब, यमन की राजधानी सना में 2015 से हूती विद्रोहियों का मुकाबला कर रहा है, जिन्होंने राजधानी पर कब्जा कर वहां की सरकार को बेदखल कर दिया था। सात साल की लड़ाई के बावजूद सना और उत्तरी यमन के अधिकांश हिस्सों पर हूती विद्रोहियों का कब्जा कायम है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.