Ben Stokes का कैच छोड़ना रहा टर्निंग पॉइंट! नाजुक मौके पर इंग्लिश कप्तान से महाभूल, अब हो रहा पछतावा

Updated on 21-06-2023 08:26 PM
बर्मिंघम: एशेज सीरीज के पहले टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड पर दो विकेट से रोमांचक जीत दर्ज की। दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया ने 281 के लक्ष्य का पीछा करते हुए दो विकेट से टारगेट चेज किया। फैंस इंग्लैंड की इस हार का ठीकरा बाजबॉल, ओवर कॉन्फिडेंस जैसी चीजों पर फोड़ रहे हैं, लेकिन बेन स्टोक्स से छूटे उस कैच का जिक्र कम ही लोग कर रहे, जिससे मुकाबला इंग्लैंड की पहुंच से और दूर होता चला गया। ये वो वक्त था, जब नए बल्लेबाज नाथन लियोन क्रीज पर पहुंचे ही थे। पैट कमिंस के साथ मिलकर उन्होंने जीत की नींव की शुरुआत भी नहीं की थी।

तेजी से विकेट गिरता देख ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने प्लान में थोड़ा बदलाव किया और पार्ट टाइम स्पिनर जो रूट पर अटैक करते हुए दो छक्के कूट दिए। मगर इसके अगले ही ओवर में इंग्लैंड के पास नौवां विकेट झटकने और कंगारुओं को बैकफुट पर धकेलना का सुनहरा मौका था। तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड की दूसरी ही बॉल पर लियोन बाल-बाल बचे। स्टोक्स ने स्क्वैयर लेग पर हवा में उड़ते हुए अपना सबकुछ झोक दिया। अगर एक हाथ से की गई यह कोशिश सफल होती तो इसे कैच ऑफ द एशेज भी कहा जा सकता था।

लियोन को यह जीवनदान एक रन के स्कोर पर मिला था। तब ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 37 रन की और दरकार थी। मैच खत्म होते-होत नाथन लियोन ने 28 गेंदों में 16 रन का योगदान दिया जबकि कप्तान पैट कमिंस 22 रन पर ही खेल रहे थे, जिन्होंने 44 रन की नाबाद पारी खेली। चुभने वाली हार के बाद इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने कहा, 'इस मैच को हम कभी नहीं भूलेंगे। उम्मीद है कि हम अगले चार मैचों में भी एशेज के चाहने वालों को इसी तरह इंटरटेन करेंगे।

मैच में मजबूत स्थिति में होने के बावजूद हारने पर इंग्लैंड की आलोचना हो रही है। लोग बाजबॉल का मजाक उड़ा रहे हैं। कुछ लोग यह भी कहने से नहीं चूक रहे कि इंग्लैंड को उसके ओवरकॉन्फिेडेंस ने हरा दिया। पहले ही दिन पारी घोषित करने के सवाल पर स्टोक्स कहते हैं, 'मैंने इसे ऑस्ट्रेलिया पर झपटा मारने की तरह देखा क्योंकि कोई भी बल्लेबाज दिन के अंत में 20 मिनट के लिए बाहर जाना पसंद नहीं करता है और मुझे यह दो विकेट लेने का मौका महसूस हुआ।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
 05 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
 05 August 2026
लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे द्वारा इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहे जाने के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की अनोखी पेंशन योजना एक बार फिर सुर्खियों…
 05 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का स्वरूप कैसा होने वाला है, इसको लेकर चर्चाएं तेज हैं। पिछली बार खिताब से सिर्फ एक कदम दूर रह…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
Advt.