नशे में धूत कर्मी ने मचाया जमकर हंगामा

Updated on 06-09-2021 09:56 PM
 कोरबा नगर पालिका परिषद में उस वक़्त जमकर हंगामा हुआ जब एक कर्मी शराब के नशे में धुत्त होकर दफ्तर पहुंचा। लडख़ड़ाते हालात में दफ्तर में दाखिल होते ही वह सीधे लेखापाल के चेम्बर में दाखिल हुआ और पैसे की मांग करने लगा।
      लेखापाल ने जब पैसे देने से इनकार किया तो उसने उसके साथ अश्लील गाली-गलौच करते हुए झूमा झटकी का प्रयास किया। इसके बाद वह वहां मौजूद सभी पालिका कर्मियों पर बरस पड़ा और सबके साथ गाली गलौच किया। हंगामा और शोर सुनकर जब सीएमओ जे.बी. सिंह मौके पर पहुंचे तो उन्होंने शराबी कर्मी को दफ्तर से बाहर जाने और बाद में आने की समझाइस दी लेकिन नशे में धुत्त कर्मी ने उन्हें भी नही बक्शा और उनके साथ भी अश्लील गाली गलौच किया। कर्मियों ने जब उसे पकडऩे का प्रयास किया उसने उनसे मारपीट की कोशिश की। जैसे-तैसे वह कार्यालय से बाहर गया तब कर्मियों ने थाने पहुंचकर इसकी लिखित शिकायत थाना प्रभारी से की। आरोपी पिछले दो साल से प्लेसमेंट कर्मी के तौर पर नगर पालिका में काम कर रहा है। पुलिस ने शिकायत के बाद उक्त आदतन शराबी कर्मी के खिलाफ उचित कार्यवही की बात कही है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 26 April 2026
सारंगढ़ बिलाईगढ़। आंगनबाड़ी केंद्र कोतरी में पोषण पखवाड़ा 2026 का समापन कार्यक्रम विगत दिवस किया गया। इस अवसर पर ईसीसीई कार्यक्रम, पालक सम्मेलन, गोद भराई, अन्नप्राशन, न्योता भोज एवं आधार पंजीयन…
 26 April 2026
उत्तर बस्तर कांकेर। जिला बाल संरक्षण इकाई को प्राप्त सूचना के आधार पर ब्लॉक भानुप्रतापपुर के ग्राम पंचायत तुएगहन, थाना कोरर क्षेत्र में प्रस्तावित बाल विवाह पर प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई…
 26 April 2026
दुर्ग, कलेक्टर  अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के मार्गदर्शन में आज जिले भर में ’विश्व मलेरिया दिवस’ के अवसर पर विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।…
 26 April 2026
दुर्ग, आगामी नेशनल लोक अदालत को अधिकतम सफल एवं परिणामोन्मुख बनाने के उद्देश्य से राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, बिलासपुर तथा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, दुर्ग के…
 26 April 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत के निर्देशन में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिले के सभी औद्योगिक प्रतिष्ठानों की बैठक आयोजित की गई। अपर कलेक्टर  ओंकार यादव ने सक्ती जिले के ग्राम सिंघीतरई…
 26 April 2026
गरियाबंद। जिले में जल शक्ति अभियान के अंतर्गत जल संचयन और संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए जिला स्तरीय महाभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कलेक्टर  बी.एस. उइके ने…
 26 April 2026
धमतरी। जिले के बीसीएस पीजी कॉलेज परिसर में आयोजित दो दिवसीय “युवा फेस्ट-2026” के दूसरे दिन आज उत्साह, रचनात्मकता और युवा ऊर्जा का अनूठा संगम देखने को मिला। कार्यक्रम में मुख्य…
 26 April 2026
धमतरी। जिले में आयोजित युवा फेस्ट में विभिन्न महाविद्यालयों, संस्थाओं और विभागों द्वारा युवाओं को एक ही मंच पर ज्ञान, नवाचार और करियर संबंधी जानकारी उपलब्ध कराने का सार्थक प्रयास किया…
 25 April 2026
राजनांदगांव। राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम महरूम के आयुष्मान आरोग्य मंदिर-आयुष में प्रतिदिन योगाभ्यास का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण योगाभ्यास में शामिल हो रहे है।  इसी क्रम…
Advt.