बीजिंग में 'शराबियों' ने फैलाया कोरोना संक्रमण, बार में 200 से ज्यादा मामले मिलने के बाद टेस्ट के लिए लगी लंबी कतारें

Updated on 14-06-2022 10:22 PM

बीजिंग चीन में एक बार फिर कोरोना की बड़े पैमाने पर वापसी होती दिख रही है। बीजिंग में कोरोना के प्रकोप को रोकने के लिए बीते दिन लाखों लोगों का अनिवार्य कोरोना टेस्ट कराया गया। बड़े पैमाने पर हुआ यह परीक्षण कोरोना में इजाफे के संकेत दे रहा है।

बता दें कि हाल ही में चीन द्वारा प्रतिबंधों में ढील देने के बाद एक 'सुपरमार्केट बार' में 200 नए कोरोना मामले मिलने से चीन की शून्य कोविड नीति पर कई सवाल भी उठे हैं। सोमवार को कुछ परीक्षण केंद्रों के आसपास 100 मीटर से अधिक लंबी कतारें लगीं देखी गईं।


इस दौरान कई घरों के आसपास पुलिस ने बेरिकेडिंग तक कर दी थी। इस बीच कई लोगों को टेस्टिंग के दौरान कोरोना टेस्ट सूट में भी देखा गया और कई अधिकारी कीटाणुनाशक का भी छिड़काव कर रहे थे। पिछले हफ्ते जैसे ही चीन में डाइन-इन प्रतिबंध हटा दिए गए, हेवन सुपरमार्केट बार में बड़े पैमाने पर शराब पीने के लिए लोग इकट्ठा हो गए।

इस दौरान मिलने जुलने और पार्टियों के लिए तरस रहे युवा एक दम से बार में आने को टूट पड़े। यहां बीयर लेने के लिए बार में भीड़ एक दूसरे के ऊपर चढ़ना शुरू हो गई, जिससे कोरोना के मामले बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।


कोविड संक्रमण का फिर से उभरना भी दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के दृष्टिकोण से चिंताजनक है। चीन अपने सबसे अधिक आबादी वाले शहर और वाणिज्यिक केंद्र शंघाई के दो महीने के लाकडाउन से अभी उभरा ही है, इस बीच एक बार फिर से कोरोना के मामले आना पड़ोसी मुल्क के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है।

बता दें कि बीजिंग के रेस्तरां में हाल ही में डाइन-इन सेवा एक महीने से अधिक समय के बाद 6 जून को फिर से शुरू हुई। हालांकि, इस दौरान कई माल, जिम और अन्य स्थान बंद कर दिए गए थे। शहर की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था के कुछ हिस्सों को निलंबित कर दिया गया और लाखों लोगों को घर से काम करने का आग्रह किया गया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.