चीन में कोरोना की वजह से भयावह हुए हालत, लोगों को मिल रहा बस एक बार खाना

Updated on 14-04-2022 09:20 PM

शंघाई  कोविड-19 एक्सई वैरिएंट सामने आने से चौथी लहर के आने की आशंका पैदा हो गई है। कोरोना के नए वैरिएंट एक्सई ने भारत के 2 राज्यों में दस्तक दे दी है। भारत में इस वैरिएंट से बचने के लिए सरकारों ने उचित कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। दुनिया के कई देशों में कोरोना के केस बढ़ रहे हैं, जिस कारण स्वास्थ एजेंसियों की चिंताएं बढ़ गई हैं।

 

कोरोना की शुरुआत चीन से मानी जाती है। अगर अभी चीन की बात करें तो वहां पर बहुत बुरी स्थिति है। चाइना में पिछले 24 घंटे में 1500 नए केस सामने आए हैं। इनमें से  शंघाई में 1,189, जिलिन में 233, ग्वांगडोंग में 22, हैनान में 14 और झेजियांग में 12 मामले दर्ज किए गए हैं। एक अन्य रिपोर्ट के मुताबिक, चाइना में लगातार कोरोना के मामले बढ़ने के कारण दुनिया का सबसे सख्त लॉकडाउन लगाया गया है।

चाइना के लगातार सामने आने वाले वीडियो में देखा जा सकता है कि लोगों को खाना और आवश्यक चीजें भी उपलब्ध नहीं हो पा रही हैं। पिछले मंगलवार 5 अप्रैल से शहर में पूरी तरह से लॉकडाउन है। कोविड-19 के सख्त लॉकडाउन के कारण वहां के लोगों को आवश्यक वस्तुओं तक पहुंचने के लिए भी काफी संघर्ष करना पड़ रही है।

 यह कहना गलत नहीं होगा कि वहां के लोगों को खाना भी नसीब नहीं हो रहा है। शंघाई के चांगझौ, जिआंगसु से कुछ फुटेज सामने आई थीं। जहां लोगों की भीड़ जरूरी चीजों के लिए सुरक्षा व्यवस्था को तोड़ती नजर रही है। स्थितियां बेकाबू हो गई हैं। लाकडाउन इतना सख्त कर दिया गया है कि लोगों को घर से निकलने पर रोक लगा दी गई है।

लोगों का कहना है कि लोग दिन में केवल एक बार भोजन करते हैं। शंघाई में महामारी की स्थिति बिगड़ती जा रही है। अधिकारियों का कहना है शहर अनिश्चित काल के लिए बंद रहेगा। जिसका मतलब है वहां के निवासियों को अपने घरों को छोड़ने की अनुमति नहीं है।

वहां के स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि  वायरस लोगों को काफी प्रभावित कर सकता है। साथ ही बुजुर्ग और बिना वैक्सीनेशन वाले लोगों को इसका जोखिम अधिक है। शंघाई में एक मार्च से अब तक 1.30 लाख से अधिक कोविड-19 मामले सामने आए हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.