मोटी कमीशन नहीं मिलने से कार्यपालन अभियंता ने रोका था कछार व बोडसरा का टेंडर

Updated on 10-09-2021 05:52 PM

बिलासपुर बिलासपुर जिले के लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन अभियंता द्वारा नल जल योजना के तहत लाखो के कार्यो के टेंडरो का खुलासा करने में जमकर मनमानी करने बिना कमीशन टेंडर जारी नहीं करने को लेकर को लेकर  लगातार खबरों का प्रकाशन किया जिसके बाद कार्यपालन अभियंता द्वारा अपनी कारनामो पर पर्दादारी करने के उदेश्य से मस्तुरी तहसील के ग्राम पंचायत कछार तखतपुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत बोडसरा का टेंडर ओपन कर दिया लेकिन इस मामले में भी कार्यपालन अभियंता द्वारा अपने निजी चहेते ठेकेदार को कम कमीशन पर टेंडर आबंटित कर उपकृत करने का प्रयास किया गया है7 कार्यपालन अभियंता द्वारा पीएचई के लगभग सभी टेंडरो में भारी कमीशन लेकर ठेका देने का आरोप ठेकेदारों द्वारा लगाया जाता रहा है साथ ही विभागीय कार्यो से सम्बंधित लगाये गए सूचना का अधिकार की जानकारी देने में भी कार्यपालन अभियंता द्वाराभारी अनियमितता बरता जा रहा है जिसके चलते विभाग की बदनामी हो रही है।

बिलासपुर में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन इंजिनियर एम के मिश्रा शुरू से ही विवादित रहे है, पीएचई विभाग में पदस्थापना काल से ही जहा भी कार्यपालन अभियंता पदस्थापित रहे है वहां के विभागीय ठेकों को लेकर तगड़ी कमीशन के बिना कोई भी ठेके को मंजूरी नहीं दी है वही तगड़ी कमीशन लेने के बाद ठेकेदारो को मनचाहा काम भी बड़ी आसानी से देने में कार्यपालन अभियंता कोई गुरेज नहीं करते है7 विभागीय सूत्रों की माने तो कार्यपालन इंजिनियर एम के मिश्रा द्वारा मस्तुरी तहसील के ग्राम पंचायत कछार में नल-जल योजना के तहत कार्यो की निविदा खोलने में अनियमितता बरती जा रही थी जिसका मुख्य कारण ठेका में कमीशन का प्रतिशत 10 की बजाय 20 प्रतिशत था जब यह मामला मिडिया की नजर में आई खबर प्रकाशित होने लगी तो तत्काल कार्यपालन अभियंता ने अपनी होशियारी दिखाते हुए कम कमीशन पर टेंडर को ओपन कर वाहवाही दिखाने में लग गए इसी तरह ईसी तरह तखतपुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत बोडसरा में भी नल-जल योजना के तहत 23 लाख की राशि के कार्यो का निविदा खोला जाना था मगर कार्यपालन इंजिनियर एम के मिश्रा द्वारा कमीशन के फेर में यहाँ भी निविदा खोलने में आनाकानी की जा रही थी इस मामले की भी खबर प्रकाशित होने के बाद आनन्-फानन में कार्यपालन इंजिनियर एम के मिश्रा द्वारा यहाँ भी कम कमीशन में टेंडर खोल कर अपनी पोल खुलने से बचा ली लेकिन सबसे बड़ा यक्ष सवाल यह है कि कार्यपालन अभियंता जहा भी पदस्थापित रहे है वहां के कार्यो को का टेंडर देने में मोटी कमीशन लेते रहे है अपना अकूत संपत्ति बनाते रहे है इस मामले में एसीबी को स्वत: संज्ञान लेते हुए कार्यपालन अभियंता एम के मिश्रा की पड़ताल कर विधिसम्मत जांच कार्यवाही की जानी चाहिए

सूचना का अधिकार का उडाया जा रहा माखौल

बिलासपुर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के समक्ष जल जीवन मिशन के तहत बिलासपुर जिले में बीते वर्ष से अब तक आमंत्रित किए गए निविदाओ एवं निविदाओ में भाग लेने वाले ठेकेदारों की सूची सहित प्रस्तुत दस्तावेजो की प्रतिलिपि उपलब्ध कराने एवं जल जीवन मिशन के तहत लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग बिलासपुर द्वारा जो भी निविदा आमंत्रित किए गए है उसमे एल 1, एल2, एल3, ठेकेदारों की सूची एवं उनके द्वारा निर्धारित की गई दर की निविदा वार सत्यापित प्रतिलिपि की जानकारी मांगी गई थी लेकिन सूचना का अधिकार लगाये 2 माह से भी अधिक समय बीत जाने के बाद भी विभाग द्वारा जानकारी उपलब्ध नहीं कराई गई है जो सीधा-सीधा मनमानी को प्रदर्शित कर्ता है7


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
कोरबा। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री, कोरबा जिला प्रभारी मंत्री एवं नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री  अरुण साव ने आज सुनालिया नहर मार्ग स्थित बहुप्रतीक्षित मल्टीलेवल पार्किंग का लोकार्पण तथा डॉ. श्यामा…
 24 July 2026
कोरबा। कोरबा प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह गुरुवार को पंडित जवाहरलाल नेहरू सभागार, रामपुर (कोरबा) में गरिमामय वातावरण में आयोजित हुआ। समारोह में छत्तीसगढ़ शासन के…
 24 July 2026
राजनांदगांव। शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय राजनांदगांव के मेडिसिन विभाग द्वारा मेडिकल कॉलेज भवन के सेमीनार हॉल में एचआईवी एड्स- जागरूकता, अधिकार और सुरक्षा विषय पर एक दिवसीय सेमीनार का आयोजन किया…
 24 July 2026
राजनांदगांव। कलेक्टर  जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ छात्र सुरक्षा बीमा योजना अंतर्गत डोंगरगढ़ विकासखंड के शासकीय प्राथमिक शाला गांधीनगर में अध्ययनरत दो छात्रों की दुर्घटना में मृत्यु होने पर परिजनों…
 24 July 2026
दुर्ग,  राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA), नई दिल्ली द्वारा जारी "Community Mediation Towards a Litigation-Free Rural India" स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (SOP), 2026 के प्रभावी क्रियान्वयन के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में न्यायालयीन…
 24 July 2026
बालोद, मुख्य सचिव  विकासशील की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन में राज्य के सभी जिलों के कलेक्टरों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित बैठक में हर घर नल…
 24 July 2026
दुर्ग।  कलेक्टर  अभिजीत सिंह के मार्गदर्शन में विधि से संघर्षरत बच्चों के बेहतर पुनर्वास एवं संरक्षण के लिए संयुक्त कार्ययोजना तैयार करने हेतु जिला स्तरीय अभिसरण की बैठक आज पीडब्ल्यूडी सभागार…
 24 July 2026
रायपुर। राजधानी रायपुर के खम्हारडीह थाना परिसर के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का अनिश्चितकालीन धरना जारी है। भाजपा के प्रदर्शन के दौरान हुए पथराव मामले में कांग्रेस के 12 कार्यकर्ताओं के…
 24 July 2026
रायपुर, प्रदेश के आदिवासी अंचलों के बच्चों और किशोर-किशोरियों के स्वास्थ्य, शिक्षा, पोषण और सुरक्षित भविष्य के लिए समुदाय, संस्कृति और व्यवहार विज्ञान पर आधारित योजनाएं तैयार की जाएंगी। छत्तीसगढ़ शासन…
Advt.