रमजान में बिजली कटौती के चलते पाकिस्तान में लोग अंधेरे में पढ़ रहे नमाज

Updated on 16-04-2022 07:48 PM

इस्लामाबाद कंगाली के कगार पर पहुंच चुके पाकिस्तान में बिजली की किल्लत लगातार बड़ रही है। सरकारों के तमाम वादों के बावजूद पाकिस्तानी अंधेरे में रहने को मजबूर हैं। कराची शहर का हाल यह है कि यहां लोगों को रात के अंधेरे में ही राजमान के दौरान नमाज अदा करनी पड़ रही है। केवल कराची ही नहीं, बल्कि पाकिस्तान के कई शहरों का यही हाल है। इसे लेकर लोगों में रोष बढ़ता जा रहा है। 

तमाम राज्यों की सरकारें लोड शेडिंग के मसले में खत्म करने में नाकाम रही हैं। लोग बिजली कटौती की शिकायत लेकर ऑपरेटर्स के पास जाते हैं, लेकिन वहां भी इनकी कोई सुनवाई नहीं होती है। फ्यूल की कमी और टेक्निकल खराबियों के चलते बिजली की सप्लाई काफी हद तक बाधित हुई है। ऐसे में पाकिस्तान के नए प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ पर बिजली मुहैया कराने को लेकर दबाव बढ़ता जा रहा है।

पीएम शहबाज इस मसले पर एक अर्जेंट मीटिंग कर चुके हैं। इस दौरान पॉवर और पेट्रोलियम सेक्टर की ओर से उन्हें डिटेल में जानकारी दी गई। मीटिंग के दौरान शहबाज के समक्ष रिपोर्ट पेश किया गया, जिसमें बताया गया कि देश भर में फ्यूल की कमी और टेक्निकल खराबियों की वजह से 27 पॉवर प्लांट्स काम नहीं कर रहे हैं। इन्हें जल्द से जल्द ठीक किए जाने की जरूरत है।

बैठक के दौरान पाकिस्तान के प्रधानमंत्री को यह भी बताया गया कि गैस और कोयले की सप्लाई हो पाने की वजह से देश के 9 स्वतंत्र पॉवर प्रोड्यूसर्स को भी बंद कर दिया गया है। इसके अलावा 18 पॉवर प्लान्ट्स में टेक्निकल गड़बड़ियां गई हैं, जिससे वो काफी समय से बंद हैं।  


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.