रूस यूक्रेन युद्ध के कारण अमेरिका यूरोप में खूब बिक रही पोटैशियम आयोडाइड दवा

Updated on 19-03-2022 07:28 PM

वाशिंगटन। रूस यूक्रेन युद्ध के लंबे खिचने के कई प्रभाव दिख रहे हैं। जैसे जैसे यह संघर्ष लंबा हो रहा है, तीसरे विश्व युद्ध के होने के साथ परमाणु हमले की भी आशंकाएं जताई  जाने लगी है। इतना ही नही यूक्रेन के परमाणु संयंत्रों पर हमला होने या फिर वहां किसी हादसे की वजह से रेडियोएक्टिव विकिरण होने का खतरा भी दिन दिन बढ़ता जा रहा है।

संघर्ष का अंतराल लंबा होने से अमेरिका और यूरोप में पोटैशियम आयोडाइड की दवा की भी मांग में चौकाने वाला इजाफा हो गया है। परमाणु हमले के होने की स्थिति में या फिर परमाणु संयंत्रों के क्षतिग्रस्त होने से हवा में रेडियोएक्टिव आयोडीन फैल जाएगा। ऐसे में संभव है कि यह आयोडीन फेफेड़ों या फिर थायराइड ग्रंथि द्वारा अवशोषित कर लिया जाए जो स्वास्थ्य के लिए बहुत ही ज्यादा हानिकारक हो जाएगा।

  पैटेशियम आयोडाइड पैटेशियम और आयोडीन के तत्वों से मिलकर बनता है, जिसे रासायनिक रूप से केI के रूप में लिखा जाता है। अमेरिका के सेंटर्स फॉर डिसीज कंट्रोल (सीडीसी) के अनुसार, पोटेशियम आयोडाइड आयोडीन का एक नमक है जो थायराइड ग्रंथि को रेडियोएक्टिव आयोडीन अवशोषित करने से रोकता है इस तरह से वह ग्रंथि में विकिरण के घाव होने से रोकता है।

थायराइड ग्रंथि मानव शरीर में बहुत सारे ऐसे हारमोन पैदा करती है जो शरीर को नियंत्रित करते हैं। रेडियोधर्मी आयोडिन थायराइड ग्रंथि में घाव होता है और इससे कैंसर तक हो सकता है। सीडीसी का यहां तक कहना है कि आमतौर पर जो नमक घरों में खाने के लिए उपयोग में लाया जाता है उसमें इतना आयोडीन नहीं होता है जो रेडियोएक्टिव आयोडीन को थायराइड ग्रंथि में आने से रोकने के लिए काफी रहे। इसी लिए इस बात का अनुमोदन किया जाता है कि खाने में सामान्य  नमक की जगह पोटैशियम आयोडाइड का उपयोग किया जाए।

दरअसल थाइराइड ग्रंथि साधारण नमक और रेडियोधर्मी आयोडीन में अंतर नहीं कर पाता है और वह दोनों का ही अवशोषण कर लेते है। लेकिन सीडीसी का कहना है कि पोटैशियम आयोडाइड रेडियोधर्मी आयोडीन को थायराइड में जाने से रोक लेता है। केआई खाने से थायराइड दवा का स्थिर आयोडिन अवशोषित करता है। इससे थायराइड ग्रंथि में इतना ज्यादा आयोडीन हो जाता है जिससे वह अगले 24 घंटे में और आयोडीन अवशोषित ही नहीं कर पाता है। रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका तक में इस दवा के दाम बढ़ गए हैं। रूस के यूक्रेन में हमले के बाद से थायरोसेफ पोटैशियम आयोडाइड के दाम बढ़ा दिए गए हैं। वहीं लंदन की बीटीडी स्पेशियलिटी फार्मस्यूटिक्ल्स का भी कहना है कि वह अमेरिका में पोटैशियम आयोडाइड संबंधी दवा की मांग बढ़ गई है। यह दहशत अमेरिका ही नहीं बल्कि यूरोप में भी देखने को मिल रही है।

यूरोप के कई देशों में इस तरह की दवा की जमाखोरी देखने को मिल रही है। बेल्जियम में 3 हजार नागरिक फार्मेसी की दुकान पर इस दवा के लिए पहुंच चुके हैं। युद्ध शुरू होने के बाद से फिनलैंड में ही पोटैशियम आयोडीन दवाओं की मांग सौ गुना बढ़ गई है। इस दवा को तभी लेने की सलाह दी जाती है जब वास्तव में विकिरण से किसी तरह का सामना होने जा रहा हो। सीडीसी की वेबसाइड का कहना है कि इस दवा का ज्यादा मात्रा में लेने से ज्यादा सुरक्षा मिल जाएगी ऐसा बिलकुल नहीं है। बल्कि दूसरी तरह इससे गंभीर बीमारी यहां तक कि मौत भी हो सकती है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.