ओमिक्रॉन की तेज रफ्तार से यूरोप में कोहराम, फ्रांस ने ब्रिटेन आने-जाने पर लगाई पाबंदी

Updated on 17-12-2021 09:09 PM

पेरिस। कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन की तेज रफ्तार से यूरोप में कोहराम मचा है। ओमिक्रॉन के बढ़ते मामलों की चिंता के बीच फ्रांस ने ब्रिटेन से आने-जाने के लिए यात्रा पर रोक लगाने की घोषणा की। साथ ही यात्रा के लिए कारणों की सीमा तय करते हुए फ्रांस पहुंचने पर 48 घंटे की आइसोलेशन को अनिवार्य कर दिया है। ब्रिटेन में बुधवार को कोरोनो वायरस के रिकॉर्ड मामले मिले हैं।

 जिसके बाद पूरी दुनिया में कोरोना के नए वेरिएंट को लेकर चिंता बढ़ गई है। फ्रांस के प्रधानमंत्री जीन कैस्टेक्स ने कहा कि ब्रिटेन में ओमिक्रॉन वेरिएंट के तीव्र प्रसार के मद्देनजर शुक्रवार मध्यरात्रि के बाद शनिवार से ये उपाय प्रभावी होंगे। फ्रांस सरकार के एक प्रवक्ता ने स्थानीय मीडिया से कहा कि ब्रिटेन से पर्यटन और कारोबारी यात्राएं पूरी तरह से बंद रहेगी और ब्रिटेन से आने वाले यात्रियों को 24 घंटे पुरानी कोविड निगेटिव रिपोर्ट पेश करनी होगी।

अचानक उठाए गए इस कदम से यात्रा करने वाले दोनों देशों के परिवारों और अन्य लोगों की यात्रा योजना प्रभावित होगी। कुछ यात्रियों ने इस कदम को राजनीतिक रूप से प्रेरित होने को लेकर सवाल खड़ा किया है। वहीं, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन के प्रवक्ता मैक्स ब्लेन ने कहा कि जॉनसन की इस कदम को लेकर फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से कोई चर्चा नहीं हुई थी और ब्रिटेन की इस तरह की जवाबी उपाय की कोई योजना नहीं है।

ब्रिटेन में बुधवार को कोविड-19 के 78,610 नए मामले पाए गए, जो देश में अब तक के सर्वाधिक दैनिक मामले हैं। संक्रमण के नए मामलों के लिए कोरोना वायरस के डेल्टा वेरिएंट के साथ-साथ ओमिक्रॉन वेरिएंट भी मुख्य रूप से जिम्मेदार है। इससे पहले, ब्रिटेन में सर्वाधिक दैनिक मामले आठ जनवरी को सामने आए थे। उस समय 68,053 नए मामले पाए गए थे।

इस बीच, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन नेडाउनिंग स्ट्रीटमें एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान सचेत किया कि ओमिक्रॉन से संक्रमण के मामले दो से भी कम दिनों में दोगुने हो रहे हैं, लेकिन उन्होंने उम्मीद जताई कि कोविड-19 रोधी टीकों की बूस्टर खुराक देने की मुहिम से इससे निपटने में मदद मिलेगी। नवंबर के अंतिम हफ्ते में मिला ओमिक्रॉन वेरिएंट अबतक दुनिया के 70 से अधिक देशों में फैल चुका है। भारत में भी ओमिक्रॉन के 78 मामले सामने चुके हैं। सबसे अधिक मामले महाराष्ट्र, जबकि दूसरे पर राजस्थान है।

यूनिवर्सिटी ऑफ हॉन्ग कॉन्ग के वैज्ञानिकों ने भी दावा किया है कि ओमिक्रॉन वैरियंट कोरोना वायरस के मुकाबले 70 फीसदी से ज्यादा अधिक संक्रामक है। यूरोपीय आयोग (ईयू) की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयन ने बुधवार को कहा कि ओमिक्रॉन मध्य जनवरी तक 27 देशों के संघ क्षेत्र में हावी हो सकता है। उन्होंने विश्वास जताया कि ईयू के पास बीमारी से लड़ने के लिए ताकत और साधन पहले से मौजूद है। ब्रिटेन में सोमवार से 30 साल के अधिक उम्र के लोगों को कोविड वैक्सीन की बूस्टर डोज देने का काम शुरू हो गया है। ब्रिटेन के स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि यह देश में तेजी से फैल रहे कोरोना वायरस के ओमिक्रॉन स्वरूप को नियंत्रित करने के लिए उठाए गए कदमों में से यह एक है। इंग्लैंड के राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा (एनएचएस) ने कहा कि देश में 30 से 39 साल उम्र के 75 लाख लोग हैं, जिनमें से 35 लाख लोग सोमवार से बूस्टर खुराक के लिए पात्र हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.