स्टाफ की लापरवाही से महिला ने ‎दिया दूसरे पुरुष की संतान को जन्म

Updated on 10-11-2021 08:27 PM

वॉशिंगटन अमेरिका के कैलिफोर्निया में एक ऐसा हैरान करने वाला मामला सामने आया है जो इससे पहले फिल्मों में ही देखा गया है। कैलिफोर्निया में एक आईवीएफ क्लीनिक की गलती के चलते एक महिला ने किसी दूसरे की संतान को जन्म दिया है। क्लीनिक की इस गलती के बाद इस दंपति ने मुकदमा दायर किया है। केस दायर करने वाली महिला ने 2019 में एक बच्ची को जन्म दिया था जिसकी शक्ल उससे बिल्कुल भी नहीं मिलती है। दंपति ने कुछ शक होने के बाद डीएनए टेस्ट कराया जिसके बाद उन्हें इस सच के बारे में पता चला।

इसके बाद इस कपल ने उन्हें ढूंढा जिनसे सैंपल्स की अदला-बदली हुई थी। पीड़ित ने अदालत पर धोखाधड़ी और लापरवाही का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है। दंपति का कहना है कि उन्होंने लंबी कोशिश और इंतजार के बाद आईवीएफ तकनीक के चलते अपने दूसरे बच्चे को जन्म देने का मन बनाया।

जहां वह एक ओर स्वस्थ्य बच्ची के जन्म से काफी खुश थे तो वहीं वह उसके रंग रूप से थोड़ा हैरान भी थे। दंपति का कहना है कि उन्होंने अपनी बड़ी बेटी की तरह, गोरी बच्ची की अपेक्षा की थी लेकिन जब उनकी बच्ची का जन्म हुआ तो उसका रंग सांवला था और बाल भी बिल्कुल काले रंग के थे।

दंपति का कहना है कि वो एकदम अलग वंश की थी और उनके एक ही बैकग्राउंड का होने के चलते बच्ची के इस तरह का होने की संभावना नहीं थी। बच्ची के जन्म के करीब 8 हफ्ते बाद डीएनए की रिपोर्ट में यह साफ हो गया कि यह उनकी संतान नहीं है। इसके बाद उन्हें पता चला कि क्लीनिक की गलती के चलते उनका सैंपल दूसरे दंपति के सैंपल से बदल गया था।

 हालांकि अभी यह पता नहीं चला है कि क्लीनिक से ये गलती कहां और कैसे हुई लेकिन मुकदमे में ऐसा कहा गया है कि अस्पताल ने लापरवाही से उपेक्षित तरीके से या जानबूझकर सैंपल खो दिया या उसे दूसरे दंपति को देने का फैसला किया। बता दें आईवीएफ ऐसी प्रक्रिया है जिसके अंतर्गत महिला के 10 से 15 अंडे बनाए जाते हैं और उन्हें बाहर निकालकर पुरुष के वीर्य के साथ मिलाकर उनका फर्टिलाइजेशन किया जाता है। इसके बाद एक सही समय पर उसे महिला के गर्भाशय में ट्रांसफर कर दिया जाता है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.