उल्कापिंडों की बारिश से में पूरे महीने जगमग होगा आसमान

Updated on 16-11-2021 10:29 PM

वॉशिंगटन  ब्रह्मांड में होने वाली खगोलीय घटनाओं को लेकर वैज्ञानिको सहित आम लोगों में भी जिज्ञासाएं रहती है। अंतरिक्ष प्रेमियों के लिए यह पूरा हफ्ता ऐसी ही जिज्ञासाओं से भरा होने वाला है। गत 6 नवंबर को शुरू हुई उल्कापिंडों की बारिश 16 और 17 नवंबर को अपने पूरे शबाब पर होने जा रही है। यही नहीं उल्कापिंडों की यह बारिश 30 नवंबर तक जारी रहेगी।

वैज्ञानिकों के मुताबिक हमारी धरती 17 नवंबर को उल्कापिंडों के सबसे घने हिस्से से गुजरने जा रही है, इस दौरान आकाश में नजारा दिल थाम देने वाला होगा। ऐस्ट्रोनॉमर्स और स्काईवॉचर्स के लिए 17 नवंबर की रात से लेकर 19 नवंबर तक आसमान का नजारा दिल थाम देने वाला होगा। दरअसल, इस महीने दो-दो उल्कापिंडों की बारिश होनी है जिसमें से एक लियोनिड मेट्योर शॉवर इन दिनों होने वाला है। आसमान से टूटकर गिरते तारे जो अद्भुत नजारे बनाने वाले हैं, उन्हें लेकर ऐस्ट्रोनॉमर्स बेहद उत्साहित हैं।

लियोनिड नवंबर के पहले ही हफ्ते में सक्रिय हो गए हैं। यह कॉमेट55पी/टेंपेल-टटल से आते हैं और सदियों से बड़ी संख्या में टूटते तारे इस दौरान आसमान रोशन करते हैं। कई बार एक घंटे में सैकड़ों तारे देखे जा सकते हैं। यह कॉमेट सूरज का एक चक्कर लगाने में 33 साल लेता है। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा का कहना है कि हर घंटे धरती की ओर 15 उल्कापिंड सकते हैं।

 इस दौरान किसी किसी उल्कापिंड की रफ्तार 71 किमी प्रति सेकंड हो सकती है। इन उल्कापिंडों का रंग बहुत चमकदार होता है और इसी वजह से आकाश में दीपावली जैसा नजारा देखने को मिलता है। कई बार एक घंटे में सैकड़ों तारे देखे जा सकते हैं। हालांकि, अमेरिकन मीटियर सोसायटी (एएमएस) का कहना है कि ऐसा मुश्किल है कि ऐसी भारी बारिश हमें अपने जीवन में देखने को मिलें। हो सकता है कि साल 2030 में ऐसी बारिश मिले।

उल्कापिंडों की बारिश को भारत में किसी भी दिन रात में देखा जा सकेगा। हालांकि 17 नवंबर को आधी रात के बाद इन्हें आसमान साफ होने पर बहुत कायदे से देखा जा सकेगा। हालांकि, बादल, प्रदूषण या ज्यादा रोशनी में इन्हें देखना मुश्किल होगा। जमीन पर लेटकर देखने से ज्यादा तारों को देखे जाने की संभावना रहेगी। तारामंडल लियो की दिशा से आने से इन्हें देखा जा सकेगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.