पुलिस के अथक प्रयासों से बहुचर्चित संरपंच के घर चोरी के मामले का हुआ पर्दाफाश

Updated on 09-09-2021 10:57 PM
बिलासपुर । बिलासपुर पुलिस की अथक मेहनत से 28 लाख की चोरी जैसी घटना का 04 दिन के भीतर खुलासा हुआ। बेची गयी ज्वेलरी 161 ग्राम एवं नकदी 19 लाख की रकम बरामद मामले का विवरण यह है कि मस्तुरी के जयराम नगर में रहने वाले कमल अग्रवाल जो कि पेशे से व्यापारी है एवं इनकी पत्नी गिरिजा देवी जो कि जयराम नगर की सरपंच पद पर पदस्थ है जिन्होंने थाना मस्तूरी में सुबह 5 बजे टेलीफोन से सूचना दी कि 03-04 की दरमियानी रात्रि इनके निवास स्थान जहाँ निर्माण कार्य चल रहा था जिसके कारण घर में दरवाजा टुटा था एवं एक बेडरूम जिसमे ताला लगा था जिसकी चाबी वही लटक रही थी जिसमें अज्ञात चोर घुस कर लटकी हुई चाबी का उपयोग कर अन्दर रखे आलमारी से करीबन 18 लाख नकदी एवं 10 लाख की ज्वेलरी चोरी कर ले गए है
जिसकी सूचना वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार झा को दी गयी जो घटना की गंभीरता को संज्ञान में लेते हुए तत्काल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रोहित कुमार झा एवं ष्ह्यश्च चकरभाठा श्रीमती श्रृष्टि चंद्राकर के मार्ग दर्शन में चार विशेष टीम एवं साइबर की अलग टीम का गठन किया गया जो घटना के तुरंत बाद मौके पर पहुच गये वरिष्ठ अधिकारियो के दिशा निर्देश में टीम द्वारा तत्काल से भौतिक एवं तकनिकी पहलुओ का अध्ययन प्रारंभ किया जाकर जांच शुरू की गयी ।
आस पास के 100 से अधिक संदिग्धों , आदतन बदमाशो , निगरानी आदि के एवं घर के सदस्यों काम गारो के मोबाईल रिकार्ड चेक किया गया ।
मामले में 50 से अधिक सीसीटीवी फूटेज को खंगाला गया परन्तु अब तक पुलिस को ख़ास सुराग नहीं मिल पाया था इसी दौरान पुलिस को सुचना मिली कि घटना के दिन ही प्रार्थी द्वारा अपने रिश्तेदार को करीबन 19 लाख रूपये दिए थे जिसकी तस्दीक हेतु प्रार्थी एवं उसकी पत्नी से पूछताछ शुरू की गयी प्रारम्भ में दोनों पुलिस को अलग अलग कहानी बता कर गुमराह करने की भरपूर कोशिश की परन्तु पुलिस द्वारा मनोवैज्ञानिक तरीक़े से पूछताछ करने पर धीरे धीरे वास्तविक कहानी सामने आई ।
प्रार्थी की पत्नी गिरिजा देवी एवं इसके नौकर सूरज द्वारा 02 दिन पूर्व ही 16 तोले सोने को जांजगीर में 6 लाख में बिक्री किया गया है जहाँ तस्दीक कराये जाने पर बिक्री के दस्तावेज एवं सोना बरामद किया गया । इसके पश्चात् घटना के दिन शाम को ही 19 लाख रूपये अपने रिश्तेदार को उधार चुकाने के उद्देश्य से देने की बात प्रार्थी द्वारा स्वीकार की गयी जिसे भी बरामद कर लिया गया है द्य सम्पूर्ण घटना के पीछे की वास्तविक वजह प्रार्थी का रिश्तेदारों एवं व्यापार में लाखो की उधारी से देनदारो से बहुत परेशान होकर उक्त कृत्य को करने की बात प्रार्थी एवं उसकी पत्नी द्वारा स्वीकार की गयी इस प्रकार पारिवारिक अंतर्कलह एवं कर्जदारों से छुटकारा पाने के उद्देश्य से प्रार्थियो द्वारा झूठी कहानी गढ़ी गयी थी ।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 April 2026
छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेस कॉर्पोरेशन (CGMSC) ने आयरन-फोलिक एसिड की एक दवा बैच को वापस मंगाने के निर्देश जारी किए हैं। यह आदेश रायपुर और बलौदाबाजार जिले के अस्पतालों, जिला अस्पतालों,…
 29 April 2026
रायपुर, चुनावी तैयारियों को धार देने के लिए भाजपा ने संगठन के भीतर व्यापक प्रशिक्षण अभियान शुरू करने की तैयारी की है। सभी जिलों में 5 मई से 20 मई के…
 29 April 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में नगरीय निकायों के विकास कार्यों की धीमी रफ्तार और गुणवत्ता को लेकर उठते सवालों के बीच सरकार ने निगरानी और जवाबदेही का नया सिस्टम लागू किया है। संचालनालय…
 29 April 2026
गौरेला-पेंड्रा-मरवा,ही, छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार का 1 मई से 15 जून तक प्रस्तावित 'सुशासन तिहार' को लेकर राजनीतिक विवाद तेज हो गया है। जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष गजमती भानू ने…
 29 April 2026
बिलासपुर, बिलासपुर जिला पंचायत की विशेष सामान्य सभा में महिला आरक्षण बिल के विरोध को लेकर कांग्रेस और इंडिया गठबंधन के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किया गया। इस दौरान कांग्रेस समर्थित…
 29 April 2026
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे का खेल लगातार जारी है। इसे देखते हुए पुलिस ने ऑपरेशन अंकुश शुरू किया है और लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी…
 29 April 2026
जगदलपुर, छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में धर्मांतरण के आरोप में ग्रामीणों ने ओडिशा के पास्टर की लात-घूंसों और चप्पलों से पिटाई कर दी। भीड़ ने उसकी शर्ट भी फाड़ दी। ग्रामीणों…
 29 April 2026
कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ शासन एवं नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन छ0ग0 के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना के मार्गदर्शन में जिले में सही दवा शुद्ध आहार- यही छत्तीसगढ़ का आधार के…
 29 April 2026
बीजापुर। कलेक्टर संबित मिश्रा के दिशा-निर्देश में बीजापुर एसडीएम जागेश्वर कौशल ने ग्रामीण क्षेत्रों में शासन की योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कचलारम और नैमेड़ में आयोजित सैचुरेशन…
Advt.