डुप्लेसिस लंबे समय तक नहीं संभाल सकते आरसीबी की कप्तानी

Updated on 24-03-2022 07:13 PM

मुम्बई भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी स्पिनर रविचंद्रन अश्विन का कहना है कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के इस सत्र में दक्षिण अफ्रीका के फाफ डुप्लेसिस को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) का कप्तान बनाया गया है पर 37 साल के डुप्लेसिस लंबे समय तक यह जिम्मेदारी नहीं संभाल सकते। इसलिए हो सकता है कि अगले सत्र में एक बार फिर  कप्तानी की जिम्मेदारी विराट को मिल सकती है। विराट ने आईपीएल के पिछले सत्र में ही घोषणा कर दी थी कि वह अगले बार से कप्तान नहीं रहेंगे।

ऐसे में उनकी जगह डुप्लेसिस को कप्तानी की जिम्मेदारी दी गयी थी। आरसीबी अब तक एक बार भी यह खिताब जीतने में सफल नहीं रही है जबकि टीम के पास कई स्टार खिलाड़ी रहे हैं पर इसके बाद भी उसके खिताब नहीं जीतने पर सवाल उठते रहे हैं। डु प्लेसिस पहले सीएसके में थे पर इस बार उन्हें आरसीबी ने सात करोड़ रुपये में खरीदा है। इस सलामी बल्लेबाज की कप्तानी में दक्षिण अफ्रीकी टीम का प्रदर्शन शानदार रहा है।

 ऐसे में उनसे काफी उम्मीदें जुड़ी हैं। वहीं अश्विन के अनुसार डु प्लेसिस बैंगलोर की टीम के लिए अच्छे कप्तान तो हो सकते हैं पर वह अपने करियर के अंतिम चरण में होने के कारण लंबे समय तक यह जिम्मेदारी नहीं संभाल सकते। आरसीबी का उन्हें कप्तानी सौंपने का फैसला सही है क्योंकि इस खिलाड़ी के पास अच्छा खास अनुभव है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में सरफराज खान की वापसी हुई है। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति…
 10 August 2026
कोलंबो: कोलंबो में खेले गए तीन दिन के अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन को 6 विकेट से शिकस्त देकर दौरे का शानदार आगाज किया है। इस…
 10 August 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीतने वाली मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन की सराहना की जिन्होंने ग्लास्गो के एक रेस्तरां में भारत के गलत मानचित्र पर…
 10 August 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लासगो में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में देश के लिए मेडल लेकर लौटे भारतीय खिलाड़ियों से रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर खास…
 10 August 2026
भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कई ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी रहे हैं जिन्हें इंटरनेशनल लेवल पर देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका तो मिला। लेकिन किस्मत ने उनका लंबे समय तक…
 10 August 2026
नई दिल्ली: आईपीएल टीम लखनऊ सुपर जायंट्स द्वारा साझा किए गए प्रैक्टिस वीडियो में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर डेथ ओवर में गेंदबाजी करते नजर आ रहे हैं…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारत के स्पिन गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले ने रविवार को कहा कि कुलदीप यादव ने श्रीलंका क्रिकेट 11 के खिलाफ अभ्यास मैच की दूसरी पारी में गेंदबाजी इसलिए…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम में सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की वापसी को लेकर अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे हैं। लगातार चोटों की समस्याओं और जसप्रीत बुमराह की अनुपलब्धता…
 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
Advt.