खाद्य विभाग की जांच के दौरान महेश स्वीट्स के संचालक ने पत्रकार से की अभद्रता

Updated on 30-10-2021 10:20 PM

बिलासपुर    तारबाहर में महेश स्वीट्स के संचालक इतना बौखला गए कि कवरेज करने पहुंचे मीडिया कर्मी के साथ ही धक्का-मुक्की कर कैमरा बंद करने की धमकी देने लगे.. इतना ही नहीं मीडिया को देख जांच के लिए पहुंचे खाद्य एवं औषधि निरीक्षक भी इतना घबरा जाएगी मौके से ही भाग खड़े हुए.. त्योहारों के मद्देनजर इन दिनों खाद्य एवं औषधि विभाग और खाद्य विभाग की संयुक्त टीम होटलों में जांच के लिए पहुंच रही है जहां पर मिठाइयों के सैंपल और तय नियमों पर कार्रवाई का काम अधिकारियों द्वारा किया जा रहा है। इसी तारतम्य में आज खाद्य एवं औषधि विभाग के निरीक्षक और खाद्य विभाग के निरीक्षकों की टीम तार बाहर स्थित महेश स्वीट्स में पहुंचे थे।

उन्होंने मिठाइयों पर एक्सपायरी डेट नहीं लिखे होने पर संचालक को फटकार लगाई और ऊपर मंजिल पर जांच के लिए गए तो छवि कश्यप और मनीष पाल को अधिकारियों के साथ देख दुकान संचालक इतना बौखला गया कि उनके साथ धक्का-मुक्की करने लगा इतना ही नहीं होटल संचालक ने छवि कश्यप के हाथ से कैमरा छीनने की भी कोशिश की.. मीडियाकर्मियों से धक्का-मुक्की करते देख खाद्य और औषधि विभाग के निरीक्षक अपनी टीम के साथ वहां से रफूचक्कर हो गए ऐसे में सवाल उठता है कि.. आखिर जांच करने गए अधिकारी गलती पाने के बावजूद भी कार्रवाई करने की बजाय मौके से कैसे फरार हो गए और मीडिया कर्मियों के साथ धक्का-मुक्की होते देख उन्होंने इसका विरोध क्यों नहीं किया।

दुकान संचालक ने नियम के नाम पर मीडिया कर्मियों को डराने की खूब कोशिश की लेकिन मौके पर पहुंचे मीडियाकर्मियों से आगे का हाथ जोड़कर माफी मांगते नजर आए.. विभागीय अधिकारियों द्वारा मौके से भागना एक बड़ा सवाल खड़ा करता है कि आखिरकार रसूखदार होटल में जांच के नाम पर पहुंचने के बाद बिना कार्रवाई के वह क्यों वहां से भाग गए।

जबकि केंद्र सरकार ने 2 साल पहले ही नियम जारी कर मिठाइयों में बनाई गई तिथि के साथ एक्सपायरी डेट को भी प्रदर्शित करने का आदेश दिया है लेकिन शहर के लगभग सभी होटलों में इस नियम का पालन नहीं किया जा रहा है बावजूद इसके खाद्य एवं औषधि विभाग के अधिकारी कार्रवाई करने की बजाय उन्हें संरक्षण देने का काम कर रहे हैं। कार्रवाई करने का अधिकारियों ने मीडिया को बयान देने से भी इंकार कर दिया और अपनी गाड़ी में बैठ कर भागते नजर आए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 June 2026
जशपुर। जिले के प्रभारी सचिव अंकित आनंद ने जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित समीक्षा बैठक में विभिन्न विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति का जायजा लिया। बैठक में स्वास्थ्य,…
 09 June 2026
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सोमवार को राजधानी रायपुर के जोरा मॉल में आयोजित फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ की प्री-लॉन्च स्क्रीनिंग सेरेमनी में शामिल हुए। इस मौके पर अभिनेत्री एवं…
 09 June 2026
अंबिकापुर।  वित्त मंत्री एवं सरगुजा जिले के प्रभारी मंत्री ओपी चौधरी ने जिला कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित विभागीय समीक्षा बैठक में विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।…
 09 June 2026
रायपुर ।  स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने राजभवन स्थित लोक भवन में रमेन डेका से सौजन्य भेंट की। मुलाकात के दौरान दोनों के बीच राज्य के…
 09 June 2026
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में मंगलवार को नवा रायपुर स्थित मंत्रालय में राज्य मंत्रिपरिषद की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न प्रशासनिक और विकासात्मक विषयों पर…
 09 June 2026
कोरबा। शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में अज्ञात असामाजिक तत्वों ने घर के बाहर खड़ी एक थार वाहन को आग के हवाले कर दिया। घटना के बाद इलाके में…
 09 June 2026
सुकमा। जिले के कोंटा विकासखंड के दूरस्थ एवं संवेदनशील ग्राम पुवर्ती में आयोजित सुशासन तिहार शिविरों ने शासन की जनहितकारी पहल को नई मजबूती प्रदान की है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु…
 09 June 2026
सुकमा। बस्तर प्रवास के दौरान उप मुख्यमंत्री अरुण साव का एक अलग ही अंदाज देखने को मिला। किरंदुल से सुकमा जाते समय उन्होंने मुनगा गांव में युवाओं को क्रिकेट खेलते…
 09 June 2026
रायपुर। राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र स्थित संतोषी नगर के गोकुल नगर में मारपीट और तोड़फोड़ की घटना के बाद तनाव का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस…
Advt.