3डी प्रिंटेड तकनीक से कान ट्रांसप्लांट, दुनिया की पहली मरीज बनी 20 साल की लड़की

Updated on 04-06-2022 10:49 PM

मैक्सिको मैक्सिको की एक 20 साल की लड़की 3डी प्रिंटेड तकनीक से कान ट्रांसप्लांट कराने वाली दुनिया की पहली मरीज बन गई है। मैक्सिको सिटी की रहने वाली एलेक्सा माइक्रोटिया के साथ पैदा हुई थी। ये एक दुर्लभ जन्म दोष है, जिसके कारण कान का बाहरी हिस्सा छोटा और गलत आकार में होता है। आगे जाकर ये सुनने की क्षमता पर असर डाल सकता है।

 इसके लिए लड़की ने अपना ट्रांसप्लांट कराने का फैसला लिया था। सैन एंटोनियो में पीडियाट्रिक इयर रिकॉन्सट्रक्टिव डिपार्टमेंट में सर्जन डॉक्टर आर्टुरो बोनिला ने लड़की के माइक्रोटिया कान के अवशेष से आधे ग्राम कार्टिलेट को हटाकर सर्जरी की। फिर इस 3डी स्कैन के साथ क्वींस के लॉन्ग आइलैंड सिटी में 3डी बॉयो थेरेप्यूटिक्स में भेज दिया। वहां कोशिकाओं से जोड़कर लड़की के लिए 3डी प्रिंटेड कान बनाया।


इन्हें सीरिंज के साथ एक विशेष 3डी बायो-प्रिंटर में डाला गया। फिर एक छोटे आयताकार आकार में बदल दिया गया, जो मरीज के स्वस्थ कान के मिरर इमेज की कॉपी थी। पूरी प्रिंटिंग प्रक्रिया में 10 मिनट से भी कम समय लगा। प्रिंटेड कान के आकार को एक कोल्ड बैग में डालकर डॉक्टर बोनिला को वापस भेजा गया।

 उन्होंने इस कान को एलेक्सा की जॉलाइन के ठीक ऊपर की त्वचा के नीचे लगाया।इम्प्लांट के आसपास की त्वचा के कसने के बाद एक कान का आकार बन गया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.