तुर्की में भूकंप से अब तक 24,000 लोगों की मौत, कड़ाके की ठंड में दिन-रात मदद कर रहा 'दोस्त' भारत

Updated on 11-02-2023 06:39 PM
अंकारा: तुर्की और सीरिया में आए भूकंप ने भयानक तबाही मचाई है। तुर्की में पिछले 20 साल में आया यह सबसे तगड़ा भूकंप है। इस भूकंप ने मरने वालों की संख्या के सभी रेकॉर्ड तोड़ दिए हैं। अब तक भूकंप से दोनों देशों में 24,000 लोगों की मौत हो चुकी है। तुर्की में सोमवार को 7.8 मैग्नीट्यूड का भूकंप आया था। इस भूकंप के बाद भी कई हल्के झटके महसूस किए गए हैं। 1999 में आए भूकंप में 17,000 लोगों की मौत हुई थी। रेसेप तैयप एर्दोगन ने शुक्रवार को अदियामन प्रांत की यात्रा की और कहा कि सरकार की प्रतिक्रिया और बेहतर हो सकती थी।
एर्दोगन ने कहा, 'हमारे देश में इस समय दुनिया की सबसे बड़ी राहत और बचाव टीम में लगी है। लेकिन यह भी एक सच्चाई है कि खोज का जो प्रयास होना चाहिए था वह उतना नहीं हो सका।' रिपोर्ट के मुताबिक बचाव दल अब तेजी से काम कर रहे हैं क्योंकि जिस तरह से समय बीत रहा है उससे लोगों के बचने की संभावना धीरे-धीरे खत्म होती जा रही है। भूकंप को कम से कम से 100 घंटे हो चुके हैं और अब लोगों के जीवित बचने की बेहद कम है।

चुनाव में भूकंप निभाएगा भूमिका

तुर्की में मुख्य विपक्षी दल के नेता केमल किलिकडारोग्लू ने सरकार की प्रतिक्रिया की आलोचना की। उन्होंने एक बयान में कहा कि, "भूकंप बहुत बड़ा था लेकिन भूकंप से कहीं बड़ा कोऑर्डिनेशन की कमी, योजना की कमी और अक्षमता थी।" यह भूकंप राष्ट्रपति एर्दोगन की किस्मत बदल सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि इस साल 14 मई को मतदान होने हैं। सहायता और वितरण सामग्री में देरी से लोगों ममें गुस्सा है। वहीं, यह भी संभव है कि चुनाव को स्थगित कर दिया जाए।

भारत की टीम कर रही मदद

इस भूकंप से सीरिया में अब तक 4000 से ज्यादा लोग मारे गए हैं। अभी भी लोग मलबे के नीचे दबे हुए हैं। तुर्की में दर्जनों देशों की ठीम राहत-बचाव कार्य के लिए पहुंची है। भारत की ओर से NDRF की टीम भी पहुंची है जो दिन-रात कड़ी मेहनत कर रही है। ठंड के में वह लगातार शांति के साम कर रहे हैं, ताकि कंक्रीट के नीचे किसे के बचे रहने की आवाज सुनी जा सके। तुर्की के ह्यूमैनिटेरियन रिलीफ फाउंडेशन के प्रमुख बुलेंट यिलदिरिम प्रभाव देखन के लिए सीरिया गए थे। उन्होंने कहा कि हालात ऐसे हैं, जैसे हर एक बिल्डिंग पर मिसाइल गिरा दी गई है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
 05 August 2026
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
 05 August 2026
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में हो रहे प्रदर्शनों ने दुनिया का ध्यान खींचा है। पीओके में लग रहे आजादी के नारों से बौखलाए पाकिस्तानी नेता कश्मीरियों को अहसानफरामोश…
 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
Advt.